- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane bond played a major role in shaping my career jasprit bumrah 4663686
भारतीय नहीं, बल्कि इस विदेशी क्रिकेटर ने Jasprit Bumrah के करियर में निभाई अहम भूमिका
जसप्रीत बुमराह अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे.
Published On May 14, 2021, 01:53 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2021, 01:53 PM IST
अपनी धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में गहरी छाप छोड़ चुके जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने करियर निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले शख्स का नाम बताया है. इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने उनका करियर निखारने में अहम भूमिका निभाई है. जेम्स बॉन्ड इस वक्त मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच भी हैं. जसप्रीत बुमराह भी इसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हैं और अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे.
जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियन्स द्वारा जारी वीडियो में कहा, ‘‘मैं हमेशा उनसे बात करने का प्रयास करता हूं यहां तक कि तब भी जब मैं भारतीय टीम के साथ होता हूं. इसलिए यह अच्छा सफर रहा है और उम्मीद है कि प्रत्येक साल मैं सीखना जारी रखूंगा और अपनी गेंदबाजी में कुछ नयी चीजें जोड़ने का प्रयास करूंगा. शेन बॉन्ड ने इसमें अहम भूमिका निभायी. यह अब तक बहुत अच्छा रिश्ता रहा है और उम्मीद है कि यह आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा.’’
“As a child, I’d seen Bond bowl and was always very fascinated with how he used to bowl.” – @Jaspritbumrah93 🤩
🗣️ Our players speak in detail about the ‘BOND’ of the #MI bowling line-up 🙌💙#OneFamily #KhelTakaTak @ShaneBond27 @trent_boult @JimmyNeesh @MXTakaTak MI TV pic.twitter.com/dsHY1BEMmp
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2021
जसप्रीत बुमराह ने बताया कि जब बॉन्ड खेला करते थे तब वह उनकी गेंदबाजी को लेकर रोमांचित रहते थे तथा जब वह भारत की तरफ से खेल रहे होते हैं तब भी बॉन्ड से बात करने की कोशिश करते हैं. बुमराह ने कहा, ‘‘मैं पहली बार 2015 में उनसे मिला था. जब मैं छोटा था तब मैं उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखता था और उनकी गेंदबाजी देखकर रोमांचित होता था. जब मैं उनसे यहां मिला तो यह अच्छा अनुभव रहा. उन्होंने कई चीजों को लेकर मेरी मदद की जिन्हें मैं क्रिकेट मैदान पर आजमा सकता हूं. इसलिए यह बहुत अच्छा रिश्ता है जो समय बढ़ने के साथ प्रगाढ़ होता जा रहा है. ’’
बॉन्ड ने भी बुमराह को विश्व में डेथ ओवरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया. न्यूजीलैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियन्स में बुमराह के साथी ट्रेंट बोल्ट ने इस भारतीय गेंदबाज की प्रशंसा की.