• Home
  • News
  • Shane Dowrich would not swap Jofra Archer for West Indies attack

वेस्टंडीज टीम के किसी गेंदबाज को जोफ्रा आर्चर से बदलना नहीं चाहेंगे शेन डॉवरिच

वेस्टइंडीज टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 22, 2020, 05:00 PM IST

Published On Jun 22, 2020, 05:00 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2020, 05:00 PM IST

शेन डॉवरिच © AFP

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिच ने साफ कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले वो अपनी टीम के किसी भी तेज गेंदबाज को जोफ्रा आर्चर से बदलना नहीं चाहेंगे।

डॉवरिच के साथ बारबाडोस के लिए खेलने वाले आर्चर ने अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम में जगह ना मिलने पर इंग्लैंड का रुख किया। आर्चर पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप की विजेता इंग्लैंड टीम के मैचविनर खिलाड़ियों में से एक थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जुलाई में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंचे डॉवरिच ने कहा, “मैं जोफ्रा को अच्छे से जानता हूं, वो शानदार प्रतिभा है और मैं उसे इस सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन आखिर में हम वो सीमा पार कर चुके हैं, ये वेस्टइंडीज बना इंग्लैंड है।”

डेविड वार्नर: भारत जब ऑस्‍ट्रेलिया आएगा तो विराट- स्मिथ के बीच होगा दिलचस्‍प मुकाबला

सीरीज का पहला टेस्ट 8 जुलाई को साउथप्मपटन में खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। डॉवरिच को यकीन है कि उनकी टीम में मौजूद जेस होल्डर, कीमार रोच, शैनन गेब्रियल, अल्जारी जोसेफ और चेमार होल्डर जैसे तेज गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम को संभाल लेंगे। और वो उनमें से किसी को भी आर्चर के साथ बदलना नहीं चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उसने अपने करियर के भविष्य को लेकर फैसला कर लिया है और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन आखिर में हमारे पास एक अच्छा बल्लेबाजी क्रम है और मैं अपनी टीम के साथ खुश हूं।”

Editor's Pick