- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Shillingford suspended from illegal bowling action
शेन शिलिंगफोर्ड अवैध गेंदबाजी एक्शन के चलते गेंदबाजी करने से बैन किए गए
पिछले महीने सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज के चार दिवसीय घरेलू मैच में उनके गेंदबाजी एक्शन पर संदेह हुआ था।
Published On Jan 05, 2019, 02:31 PM IST
Last UpdatedJan 05, 2019, 02:31 PM IST
Shane shilingford © IANS (file image)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड को अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए तुरंत प्रभाव से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। शिलिंगफोर्ड का एक्शन जब तक ठीक नहीं होता तब तक उन्हें गेंदबाजी से दूर रहना होगा। शिलिंगफोर्ड के गेंदबाजी एक्शन की जांच में उनका हाथ 15 डिग्री से ज्यादा मुड़ना पाया गया है।
पढ़ें: दिग्गज रिकी पोंटिंग बोले- दूसरे एडम गिलक्रिस्ट हैं रिषभ पंत
35 वर्षीय शिलिंगफोर्ड अपनी गेंदबाजी एक्शन पर काम कर वापस जांच की अपील कर सकते हैं। यदि ये सही पाया जाता है तो वो दोबारा गेंदबाजी कर सकेंगे। पिछले महीने सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज के चार दिवसीय घरेलू मैच में उनके गेंदबाजी एक्शन पर संदेह हुआ था। उन्होंने 125 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे।
यह तीसरा मौका है जब शिलिंगफोर्ड के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठा है। दिसंबर, 2010 में पर्थ में जांच के बाद उनका गेंदबाजी एक्शन सही नहीं पाया गया था। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया गया था।
पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने रिचर्ड पायबस को अंतरिम कोच बनाया
आईसीसी ने बाद में 2011 में उन्हें वैध करार देते हुए गेंदबाजी करने की अनुमति प्रदान कर दी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 2013 में एक बार फिर उन्हें रिपोर्ट किया गया था। अब घरेलू क्रिकेट में भी ऐसा हुआ है।
उनके एक्शन पर संदेह होने पर जांच हुई है और अवैध करार देकर प्रतिबंधित किया गया है।
शेन शिलिंगफोर्ड ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए 16 टेस्ट मुकाबले खेलकर उन्होंने 70 विकेट चटकाए हैं।