• Home
  • News
  • Shane warne andrew symonds caught on hot mic making derogative comment on marnus labuschagne official broadcaster apologies 4318838

Shane Warne, Andrew Symonds ने माइक बंद होने के धोखे में मार्नस लाबुशाने को जमकर दी गालियां, चैनल को मांगनी पड़ी माफी

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जारी टेस्‍ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान कंगारू टीम के युवा बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशाने ने 91 रन की पारी खेली.

Edited By : India.com Staff |Jan 09, 2021, 08:20 AM IST

Published On Jan 09, 2021, 08:20 AM IST

Last UpdatedJan 09, 2021, 08:20 AM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार गेंदबाज रहे शेन वॉर्न और पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स से लाइव ब्रॉडकॉस्‍ट के दौरान एक ऐसी गलती हो गई जिसके लिए आधिकारिक प्रसारणकर्ता को माफी मांगनी पड़े. दोनों पूर्व बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशाने को लेकर बात कर रहे थे. उन्‍हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि माइक ऑन है. वीडिया वायरल होने के बाद बावल मच गया.

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जारी टेस्‍ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान कंगारू टीम के युवा बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशाने ने 91 रन की पारी खेली. वो अपने शतक से महज नौ रन से चूक गए. हालांकि शेन वॉर्न और एंड्रयू साइमंड्स की कमेंट्री से जुड़ा ये मामला बिग बैश लीग के टेलीकास्‍ट से जुड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान शेन वॉर्न और एंड्रयू साइमंड्स कमेंट्री कर रहे थे. दोनों को लगा की माइक ऑफ है. वार्न ने पहले लाबुशाने को टेस्‍ट क्रिकेट में ज्‍यादा से ज्‍यादा गेंदबाजी कराने की बात कही. चर्चा को दूसरी तरफ मोड़ते हुए साइमंड्स ने लाबुशाने के बल्‍ला पकड़ने के तरीके पर कमेंट किया. अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वॉर्न ने कहा, “लाबुशने को अटेंशन डेफिशिएट डिसऑर्डर है” और दोनों हंसने लगे.

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रसारणकर्ता कायो स्‍पोट्स की तरफ से इस बाबत बयान जारी कर माफी मांगी गई. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, “हमारी स्‍ट्रीमिंग सर्विस ने पाया कि प्रसारण के दौरान अस्‍वीकार्य शब्‍दों का प्रयास किया गया. हम इसके लिए माफी मांगते हैं.”

Editor's Pick