• Home
  • News
  • Shane Warne happy to help out Cricket Australia

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया की मदद करने को तैयार शेन वॉर्न

मार्च में गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरे दौर से गुजर रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 09, 2018, 01:48 PM IST

Published On Nov 09, 2018, 01:48 PM IST

Last UpdatedNov 09, 2018, 01:48 PM IST

Shane-Warne © Getty Images (file photo)

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न  ने खराब दौर से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मदद की पेशकश करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अन्य पूर्व शीर्ष खिलाड़ियों की सेवाएं लेने का आग्रह किया है।

मार्च में गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरे दौर से गुजर रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई शीर्ष अधिकारियों ने मामले की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर हालत में जीतने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये के कारण खिलाड़ी धोखेबाजी पर आमादा हो गए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्न ने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों में कहूं तो चलो क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बुरी हालत में है और रास्ते से भटक गया है। उसे सही रास्ते पर लाना होगा और मैं इसके लिए मदद करने को तैयार हूं।’

उन्होंने कहा, ‘ बाकी पूर्व खिलाड़ी भी ऐसा ही सोचते होंगे। ग्लेन मैक्‍ग्रा और बाकियों से भी पूछा जा सकता है।’

‘नए टैलेंट को तैयार करने में मदद कर मुझे भी खुश होगी’

वॉर्न के मुताबिक, ‘हमारे पास बहुत से ऐसे स्पिनर हैं, जिन्होंने अनौपचारिक भूमिका निभाने में मेरी मदद की है। यदि जरूरत है तो नए टैलेंट को तैयार करने में मदद करके मुझे भी बहुत खुशी होगी। तेज गेंदबाजों को तैयार करने के लिए आखिर ग्लेन मैक्ग्रा से मदद क्यों नहीं ली जाती है।’

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick