- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Warne: If Australia wants to win World Cup, they need Aaron Finch as skipper and in form
'अगर विश्व कप जीतना है तो ऑस्ट्रेलिया को एरोन फिंच की अच्छी फॉर्म की जरूरत'
पूर्व दिग्गज शेन वार्न का मानना है कि एरोन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के पास विश्व कप जीतने की संभावना है।
Published On Mar 05, 2019, 07:01 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2019, 07:01 PM IST
Aaron Finch (IANS)
दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में अगर ऑस्ट्रेलिया को जीतना है तो कप्तान एरोन फिंच का फॉर्म में बने रहना जरूरी है। वार्न ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि वार्न के चुने ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप स्क्वाड में फिंच को बतौर कप्तान जगह मिली है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि फिंच आज (नागपुर वनडे) रुख बदलेंगे और अपनी फॉर्म हासिल करेंगे क्योंकि फॉर्म अस्थाई है लेकिन क्लास स्थाई होता है। फिंच एक शानदार कप्तान हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतना चाहती है तो उन्हें फिंच बतौर कप्तान और फॉर्म में चाहिए।”
I think tonight will be the night Aaron Finch turns the corner & finds his form as class is permanent & form is temporary. Finch is an excellent captain & if Aust are to win the WC, they need finch as skipper and in form !
— Shane Warne (@ShaneWarne) March 5, 2019
वार्न की बात कुछ हद तक सही साबित हुई, फिंच ने आज पारी की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए। भारत दौरे पर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे फिंच ने नागपुर वनडे में 53 गेंदो पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली लेकिन वो अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
ये भी पढ़ें: BCCI के आंतरिक मतभेदों का फायदा उठाने की कोशिश ना करे ICC
वार्न से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भी फिंच की खराब फॉर्म पर चिंता जताई थी। चैपल ने कहा कि विश्व कप से पहले फिंच की खराब फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है।
शेन वार्न का ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप स्क्वाड: डेविड वार्नर, डार्सी शॉर्ट, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, राइली मेरेडिथ, एडम जम्पा, शॉन मार्श।