ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भड़के वार्न, लगाया ‘मीन-मेख’ का लगाया आरोप

महान स्पिनर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से ‘मीन - मेख’ निकालना बंद करके खेल पर ध्यान देने की सलाह दी।

Edited By : Viplove Kumar |May 18, 2018, 07:32 PM IST

Published On May 18, 2018, 07:32 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2018, 07:32 PM IST

Shane Warne © IANS

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिाय क्रिकेट टीम के रवैये से काफी नाराज हैं। महान स्पिनर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से ‘मीन – मेख’ निकालना बंद करके खेल पर ध्यान देने की सलाह दी।

दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के गेंद से छेड़छाड़ मामले में फंसने के समय कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे वार्न ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ यह समस्या उसी समय महसूस की थी। जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होने पर उन्होंने (आस्ट्रेलियाई टीम) प्रतिद्वंद्वी टीम की शिकायत करना शुरू कर दिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने न्यूज कार्पोरेशन से कहा , ‘‘ यह ऑस्ट्रेलियाई तरीका नहीं है। मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऐसा करते हुए नहीं सुना। मैंने हाल के दिनों में उन्हें प्रतिद्वंद्वी टीम और अन्य चीजों की शिकायत करते हुए सुना।’’

गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाये जाने के कारण कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का का प्रतिबंध लगा।

गौरतलब है डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने की इजाजत मिल गई है। वह सिडनी के रेंडविक पीटरशाम के लिए क्लब क्रिकेट खेलेंगे। वहीं नौ महीने का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कैमरन बेनक्रोफ्ट को भी वेस्ट ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है।

Editor's Pick