- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Warne says Everyone loves Virat Kohli because he speaks honestly
हर कोई विराट काे पसंद करता है, वो बेहद ईमानदारी से अपनी बात कहते हैं: शेन वार्न
शेन वार्न ने विराट कोहली सहित हार्दिक-केएल राहुल विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी।
Published On Feb 11, 2019, 05:42 PM IST
Last UpdatedFeb 11, 2019, 05:42 PM IST
Virat Kohli (File Photo) @ AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न (Shane warne) का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक शानदार खिलाड़ी हैं। पूरी दुनिया विराट कोहली को पसंद करती है क्योंकि वो हमेशा अपने खेल के प्रति ईमानदारी दिखाते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान शेन वार्न ने कहा विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में सभी युगों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। वार्न से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के लोग विराट कोहली को पसंद करते है। इसपर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है। विराट सबको पसंद है। उन्हें सुनकर मैं काफी तारोताजा महसूस करता हूं। वो बेहद ईमानदारी से खुलकर अपनी बात रखते हैं। मुझे उनको खेलते देखना और उन्हें सुनना काफी अच्छा लगता है। मैं उनका बड़ा फैन हूं।”
पढ़ें: जल्द तीनों फॉर्मेट्स के टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे बाबर आजम: मिकी ऑर्थर
….दूसरे शेन वार्न की तलाश
वार्न से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया को अब अगले शेन वार्न की तलाश करनी बंद कर देनी चाहिए। इसपर उन्होंने कहा, “इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक दूसरे ईयान बॉथम (Ian Botham) की तलाश करती रही। भारत को दूसरे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तलाश रही। कृपया लोगों को बदलने की कोशिश न करें। वो जो हैं उन्हें वो ही रहने दें। मुझे लगता है नाथन लियोन (Nathan Lyon) के रूप में ऑस्ट्रेलिया को काफी अच्छा स्पिनर मिला है।”
पढ़ें: विराट कोहली अच्छे लीडर हैं लेकिन चालाक कप्तान नहीं: शेन वार्न
….हार्दिक-केएल राहुल विवाद
वार्न से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा, “मैंने इस बारे में सुना था। मेरी नजर में ये बेहद हास्यास्पद है। खिलाड़ी जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। अगर एक खिलाड़ी अपनी लाइन क्रास करता है तो उसका वो मत(विचार) है।”