This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Shane Warne को भी हुआ कोरोना, The Hundred लीग में कर रहे कोचिंग
महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न द हंड्रेड लीग में लंदन स्प्रिट की कोचिंग करने पहुंचे थे. इस दौरान वह कोविड- 19 की चपेट में आ गए.
Written by India.com Staff
Last Published on - August 2, 2021 7:10 AM IST

दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड (The Hundred) लीग में लंदन स्प्रिट टीम की कोचिंग कर रहे हैं. इसी दौरान उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए. वॉर्न का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और वह तत्काल आइसोलेशन में चले गए हैं.
खबरों के मुताबिक शेन वॉर्न रविवार को ही अपनी तबीयत में गड़बड़ी महसूस कर रहे थे. इसके बाद नियमित तौर पर होने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह पॉजिटिव आए और उन्हें अपनी RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है. शेन वॉर्न की कोचिंग वाली लंदन स्प्रिट की टीम को साउदन ब्रेव से लॉर्ड्स में मैच था. इससे पहले अपने कोच को कोरोना होने से खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई.
द हंड्रेड इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट लीग है, जिसमें एक पारी में 100 गेंदों का खेल होता है. यह क्रिकेट का बिल्कुल नया फॉर्मेट हैं, जिसे पहली बार इंग्लैंड में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट को शुरू हुए अभी 10 दिन ही हुए हैं.
TRENDING NOW
हैरानी वाली बात यह है कि इन 10 दिनों के भीतर इस लीग की दो टीमों के कोच कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. शेन वॉर्न के अलावा ट्रेंट रोकेट्स के हेड कोच एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस लीग में शेन वॉर्न की टीम लंदन स्प्रिट की अगर बात करें तो उनकी टीम का प्रदर्शन अभी तक फीका ही रहा है.
टीम ने अब तक 3 मैच खेल लिए हैं लेकिन अभी तक इस टूर्नामेंट में उसे जीत नहीं मिल पाई है. टीम को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बिना किसी रिजल्ट के ही खत्म हो गया.
