शेन वार्न की ऑटोबायोग्राफी ‘नो स्पिन’ अक्तूबर में होगी प्रकाशित

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की यह किताब इस साल अक्तूबर में प्रकाशित होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2018, 03:25 PM IST

Published On Aug 20, 2018, 03:25 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2018, 03:25 PM IST

Spin legend Shane Warne © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न मैदान के बाहर और अंदर दोनों ही जगह काफी चर्चा में रहे। वार्न के खेल और उनके निजी जिंदगी के जुड़ी बातें उनके फैंस बहुत जल्दी जान पाएंगे। दिग्गज स्पिनर अपनी जिंदगी को पन्नों में उतारकर फैंस से सामने रखने वाले हैं।

महान स्पिनर शेन वार्न अपने शानदार क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी के कुछ अनजाने पहलुओं को अपनी आत्मकथा ‘‘नो स्पिन’’ के जरिए साझा करेंगे। वार्न की यह किताब इस साल अक्तूबर में प्रकाशित होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने सोमवार इबरी प्रेस ने यह घोषणा कि। शेन वार्न की आत्मकथा का नाम ‘‘नो स्पिन’’ होगा जो पूरी दुनिया में चार अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इबरी के उप प्रकाशक एंड्रयू गुडफेल्लो ने कहा कि ‘‘नो स्पिन’’ में वार्न की सच्ची बातें है जो समाचारों के शीर्षकों के पीछे की सच्ची कहानी और उसके जुड़ी मिथकों और झूठ को चुनौती देती है। उन्होंने कहा कि बेबाकी और दमदार तरीके से कही गयी बातों के कारण यह सबसे शानदार खेल आत्मकथाओं में से एक होगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 (टेस्ट और वनडे) से ज्यादा विकेट लेने वाले वार्न को इस खेल के महानतम गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।

शेन वार्न भारतीय टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंजाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे हैं। साल 2008 में खेले गए पहले टूर्नामेंट को वार्न की कप्तानी में राजस्थान की टीम ने जीता था।

Editor's Pick