- क्रिकेट न्यूज़
- News
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज चाहते हैं शेन वॉर्न
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज चाहते हैं शेन वॉर्न
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है
Published On Jan 13, 2020, 07:15 PM IST
Last UpdatedJan 13, 2020, 07:15 PM IST
Shane Warne @ians
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने अगले सीजन से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच दिवसीय टेस्ट सीरीज के आयोजन की मांग की है जिसमें डे-नाइट टेस्ट भी शामिल करने की सिफारिश की है।
सहवाग बोले- डायपर और टेस्ट क्रिकेट तभी बदलने चाहिए जब वो खराब हो
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। भारत को इस साल नंवबर में चार टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।
भारत से 2018-19 दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलने का आग्रह किया गया था लेकिन मेहमान टीम ने इससे इनकार कर लिया हालांकि मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा कि उनकी टीम चुनौती के लिए तैयार है।
लुईस के शतक से WI ने जीता तीसरा वनडे, IRE को 3-0 से किया क्लीनस्वीप
कोहली के इस बयान के बाद वॉर्न ने बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दोनों देशों के बीच 2023 से शुरू हो रहे अगले कैलेंडर सत्र में चार की जगह पांच टेस्ट की सीरीज के आयोजन के लिए कहा है।
वार्न ने ट्वीट किया, ‘मैंने पहले भी यह कहा है लेकिन अगले सीजन से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज कैसी रहेगी। ब्रिसबेन, पर्थ, एडिलेड डे-नाइट, मेलबर्न और सिडनी। उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई और सीए इसे साकार करेंगे। कार्यक्रम कोई बहाना नहीं होगा।’