add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है शेन वार्न की आखिरी तस्वीर, दोस्तों ने याद किए भावुल पल

शुक्रवार को 52 साल के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का थाईलैंड छुट्टियां मनाते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 8, 2022 2:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया दिग्गज शेन वार्न (Shane Warne) के असामयिक निधन से अभी तक क्रिकेट जगत उबर नहीं पाया है. शुक्रवार को 52 साल के इस महान लेग स्पिनर का थाईलैंड में अचानक दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था. जिसके बाद अब उनके दोस्तों द्वारा ली गई उनकी आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वार्न के करीबी दोस्त थॉमस हॉल (Thomas Hall) ने कोह समुई, जहां वे सभी एक विला में रुके थे में ली गई उनकी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. फोटो में वॉर्न मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शेन वार्न की आखिरी तस्वीर (Instagram/Tom Hall)

शुक्रवार की रात जब वार्न के दोस्त उन्हें डिनर के लिए बुलाने गए तो उन्होंने वार्न को विला में बेहोशी की अवस्था में पाया. स्थानीय अस्पताल ले जाने से पहले उन्होंने 20 मिनट तक वार्न को पुनर्जीवित करने की कोशिश की. अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

थाईलैंड के सूरत थानी अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थाई पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि वार्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी.

इससे पहले, द स्पोर्टिंग न्यूज वेबसाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हॉल ने वार्न की दुखद मौत से पहले उनके आखिरी पलों को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था.

हॉल ने वेबसाइट पर वार्न के हवाले से लिखा, “पहला सवाल है, ‘हम यहां थाईलैंड में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट कैसे देख सकते हैं; खेल शुरू होने वाला है?’

उन्होंने आगे कहा, “वार्नी और क्रिकेट कभी दूर नहीं थे. शेन पिछले एक या दो साल से द स्पोर्टिंग न्यूज में मेरे साथ काम कर रहे थे और उन्होंने टीएसएन के ऑस्ट्रेलिया और यूके वाले ऑफिस में रखने के लिए 2005 के एशेज टेस्ट का अपना जम्पर, अपनी 2008 की आईपीएल शर्ट और वनडे शर्ट और टोपी मुझए भेंट की.”