- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Watson becomes Player of the tournament in PSL, good sign for CSK ahead of IPL 2019
वॉटसन ने PSL में लगाई रनों की झड़ी, IPL से पहले CSK के लिए अच्छे संकेत
वॉटसन ने आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में भी शतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी।
Published On Mar 18, 2019, 01:06 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2019, 01:06 PM IST
Shane Watson (File Photo) © AFP
आईपीएल 2019 का बिगुल बजने में अब महज पांच दिन का वक्त ही बचा है। पिछली बार की तरह डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर खिताब पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेन्नई की टीम के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक अच्छी खबर आई है। सीएसके के स्टार बल्लेबाज शेन वॉटसन को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।
पढ़ें:- आईपीएल के जरिए लोगों को गलत साबित करना चाहते हैं हनुमा विहारी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर वॉटसन ने आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की थी। ऐसे में वॉटसन का फॉर्म में होना टीम मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर है। पीएसएल फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स को खिताब जीताने में वॉटसन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 37 साल के वॉटसन ने पीएसएल के इस सीजन में चार अर्धशतकों की मदद से 430 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 144.81 का रहा। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
पढ़ें: Video: चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नेट में किया बल्लेबाजी अभ्यास
आईपीएल 2018 के दौरान वॉटसन ने 15 मैचों में 154.59 की स्ट्राइकरेट से 555 रन बनाए थे। फाइनल मुकाबले में वॉटसन ने नाबाद 117 रन बनाकर टीम को खिताब दिलवाया। वो सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे थे।
मौजूदा समय में वॉटसन का अच्छा फॉर्म चेन्नई की टीम के लिए अच्छी खबर है। वॉटसन की शानदार फॉर्म और महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैन जैसे खिलाड़ियों के साथ से फ्रेंचाइजी चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद जता रही है।