• Home
  • News
  • Shane Watson: CA should give Steven Smith, David Warner chance to play in BBL

पूर्व दिग्गज ने कहा, स्मिथ-वार्नर को मिले बिग बैश लीग खेलने का मौका

स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर पर बॉल टैंपरिंग के चलते 12 महीने का बैन लगाया गया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 29, 2018, 05:07 PM IST

Published On Jun 29, 2018, 05:07 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2018, 05:07 PM IST

Steven Smith, David Warner © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन का कहना है कि पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर जब ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल सकते हैं तो उन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी खेलने का मौका देना चाहिए। वाटसन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से ये बात कही है।

वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, सीए ने बॉल टैंपरिंग मामले में स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा रखा है। हालांकि ये बैन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही है। यदि विदेशी लीग इन खिलाड़ियों को अपने यहां खेलने का इजाजत देते हैं तो वो वहां खेल सकते हैं। स्मिथ और वार्नर इस समय ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/paul-adams-named-senior-coach-at-western-province-cricket-723112″][/link-to-post]

वाटसन ने कहा, “मैं सीए में होने वाले नियमों को समझता हूं। 12 महीने के बैन और उनकी रखी गई सभी शर्तों को भी समझता हूं। लेकिन उनके लिए दूसरे टूर्नामेंटों में जाने और वहां खेलने के लिए मैं उनका समर्थन करूंगा। उदाहरण के लिए, उन्हें बिग बैश लीग में भी खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।”

पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा, “मौजूदा समय में हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और हम उन्हें खोजना जारी रखेंगेख् लेकिन वे भी इससे बाहर नहीं हैं। यही वजह है कि स्टीव और डेव ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक अभिन्न हिस्सा हैं, खासकर तब जब विश्वकप सामने है।”

Editor's Pick