पाकिस्तान दौरे पर उस्मान ख्वाजा की सफलता के बाद शेन वाटसन ने सीए की आलोचना की
उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की पांच पारियों में 165.33 की शानदार औसत से 496 रन बनाए.
Published On Apr 01, 2022, 02:55 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2022, 02:55 PM IST
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) ने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को दो साल तक टेस्ट टीम से बाहर रखने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की चयन नीति की भारी आलोचना की है. वाटसन का ये बयान हालिया पाकिस्तान दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में ख्वाजा के शानदार प्रदर्शन के बाद आया है.
ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की पांच पारियों में 165.33 की शानदार औसत से 496 रन बनाए. 2022 में 35 साल ख्वाजा के शानदार प्रदर्शन ने ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उन्हें करियर सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग मिली है.
ख्वाजा को अगस्त 2019 में ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं द्वारा हटा दिया गया था और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नए साल में चौथे एशेज टेस्ट तक टेस्ट मौका नहीं दिया था.
वाटसन ने शुक्रवार को आईसीसी रिव्यू को बताया, “उस्मान ख्वाजा हमेशा हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में सबसे कुशल बल्लेबाजों में से एक हैं और जब उन्हें नहीं चुना गया तो मुझे विश्वास नहीं हुआ.”
उन्होंने आगे कहा, “वह अब जो कर रहे हैं वह शानदार है, लेकिन मेरे लिए यह वास्तव में थोड़ा दुखद है कि हमने पिछले चार या पांच वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनको खेलते देखने का मौका गंवा दिया. उन्होंने कभी भी अपना कौशल नहीं खोया है और शायद अब उसके पास पहले से कहीं बेहतर कौशल है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके लिए पूरी तरह से उत्साहित हूं और बहुत खुश हूं कि उनको अपने करियर के आखिरी छोर पर खुद को साबित करने का मौका मिला. वह वास्तव में इसके हकदार हैं.”
वाटसन ने ये उम्मीद भी जताई कि चयनकर्ता 26 साल के टेस्ट बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को एक और मौका देंगे क्योंकि उन्हें लगा कि वो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं.