- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane watson i can play for 1 more year if ipl 2020 happens 4000361
अगर IPL 2020 का आयोजन हुआ तो चेन्नई सुुपर किंग्स के लिए एक और साल खेल सकेंगे शेन वाटसन
बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है।
Published On Apr 15, 2020, 08:53 AM IST
Last UpdatedApr 15, 2020, 08:53 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन के स्थगित होने के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर हो रही है क्योंकि इस दिग्गज खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम में वापसी इस टूर्नामेंट पर निर्भर करती है। लेकिन धोनी अकेले खिलाड़ी नहीं है जिनके करियर के लिए आईपीएल 2020 का आयोजन अहम है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) भी इसी श्रेणी में आते है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए प्रमुख बल्लेबाज का कहना है कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होता है तो वो इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साल और खेल सकते हैं।
चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वाटसन ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों कोरोनावायरस का असर कम होगा, जिसके चलते मैं कम से कम एक साल और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं।”
उन्होंने कहा, “सीएसके को केवल चेन्नई में प्यार नहीं मिलता। हम जहां कहीं जाते हैं हमें बहुत प्यार मिलता है और यही चीज मुझे इससे जोड़ती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वायरस खत्म होगा और मुझे चेन्नई के साथ दोबारा से जुड़ने का मौका मिलेगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को मंगलवार को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए अभी तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। मोदी के मुताबिक ये हमारी अग्नि परीक्षा है।