- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Watson: I can’t thank Stephen Fleming and MS Dhoni enough for their belief in me
'पिछली टीम में काफी पहले बाहर कर दिया गया होता'
आईपीएल में चेन्नई की ओर से खेल रहे शेन वॉटसन बोले- कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी का शुक्रगुजार हूं
Published On Apr 24, 2019, 03:26 PM IST
Last UpdatedApr 24, 2019, 03:26 PM IST
Shane Watson with MS Dhoni @IANS
लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे शेन वॉटसन ने आखिरकार फॉर्म में वापसी के लिए महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछली टीम में तो उन्हें काफी पहले बाहर कर दिया गया होता।
पढ़ें: Dream11 Prediction:आरसीबी-पंजाब मैच की ड्रीम 11 टीम
वॉटसन ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहली दस पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को 53 गेंद में 96 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
वॉटसन ने मैच के बाद कहा, ‘मैं स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा रखा। यदि मैं इस तरह से इतने मैचों में रन नहीं बना पाता तो पिछली टीम में काफी पहले बाहर कर दिया गया होता।’
पढ़ें: वॉटसन की विस्फोटक पारी से चेन्नई की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की
उन्होंने कहा, ‘स्टीफन फ्लेमिंग और एस एस धोनी ने मुझ पर भरोसा रखा जो अद्भुत था। मैं पीएसएल से यहां आया हूं और फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैंने लय खो दी थी।’
उन्होंने कहा, ‘ऐसे में उन्होंने मुझ पर भरोसा रखा और ऐसे में किस्मत का भी साथ जरूरी होता है।’
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को भले ही उन्होंने काफी शॉट्स लगाए हों लेकिन उन्होंने कहा कि इस प्रारूप में वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं। उन्होंने सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर की भी तारीफ की ।
बकौल वॉटसन, ‘ पिछले चार-पांच साल से वह हमेशा ऐसे ही रन बना रहे हैं। वह बेजोड़ खिलाड़ी हैं।’