add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 विश्व कप के बाद संन्यास के बारे में सोच सकते हैं वाटसन

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक एक बार भी टी-20 विश्व कप नहीं जीता है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 10, 2016 10:50 AM IST

शेन वाटसन © Getty Images
शेन वाटसन © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन का कहना है कि वह टी-20 विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। वाटसन ने कहा कि जनवरी में भारत के साथ मुकाबले के लिए टी-20 टीम में चुने जाने पर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ था क्योंकि इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में नजरअंदाज कर दिया गया था। वाटसन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बुधवार को कहा, “टी-20 विश्व कप के बाद मुझे संन्यास के बारे में सोचने का समय मिलेगा। मैं इस पर दोबारा सोचूंगा।” ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: कोलकाता में होगा भारत-पाकिस्तान मैच

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वाटसन के पास टी-20 विश्व कप जीतने के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का शानदार मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक एक बार भी टी-20 विश्व कप नहीं जीता है। उन्होंने कहा, “टी-20 विश्व कप जीतना वाकई काफी अच्छा होगा। 2010 में हम फाइनल में हार गए थे। अगर इस बार हम जीतते हैं तो इस जीत का हिस्सेदार बनना शानदार होगा।” ये भी पढ़ें: ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का जारी हुआ फर्स्ट लुक

उन्होंने कहा, “इस समय मैं क्रिकेट खेलने के सपने को जी रहा हूं। मैं नहीं जानता यह कितने समय तक होगा। मैं इस समय टीम में वापसी का जश्न मना रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि हम विश्व कप जीत जाएंगे।” वाटसन का मानना है कि टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है, उनके पास विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है।

उन्होंने कहा, “हमने टीम में कुछ सुधार किए हैं और साथ ही हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास प्रतिभाशाली टीम है जिससे हमारी जीतने की काफी संभावना है।”