add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीन साल बाद IPL में कोचिंग की भूमिका में लौटे शेन वॉटसन, इस टीम ने बनाया असिस्टेंट कोच

शेन वॉटसन अभिषेक नायर के साथ काम करेंगे, जिन्हें हाल ही में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में हेड कोच नियुक्त किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 13, 2025 6:29 PM IST

Shane Watson KKR Assistant Coach: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन की आईपीएल में वापसी हो रही है. वॉटसन तीन साल बाद आईपीएल में कोचिंग की भूमिका में लौट रहे हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स ने वॉटसन को आईपीएल 2026 से पहले टीम का असिस्टेंट कोच बनाया है. वॉटसन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में रिकी पोटिंग के साथ इसी भूमिका में थे.

59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके शेन वॉटसन अभिषेक नायर के साथ काम करेंगे, जिन्हें हाल ही में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में हेड कोच नियुक्त किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल के 12 सीजन खेल चुके हैं शेन वॉटसन

44 साल के बाद शेन वॉटसन आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 12 सीज़न खेले हैं, जिसमें टूर्नामेंट का पहला सीज़न भी शामिल है. पहले सीजन में 2008 में शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में खिताबी जीत दिलाई थी. उन्होंने उस सीजन में मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर का खिताब जीता था और 2013 में फिर से यह कारनामा दोहराया था. ड्वेन ब्रावो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर बने रहेंगे.

मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए उत्सुक हूं: वॉटसन

वॉटसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग समूह और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. वॉटसन ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे, वह एक खिलाड़ी के रूप में 2008 से 2020 तक आईपीएल से भी जुड़े रहे, उन्होंने आईपीएल में 145 मैच खेले. वह राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन टीमों का हिस्सा भी रहे.

वहीं केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, शेन वॉटसन का केकेआर परिवार में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है, एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव हमारी टीम की संस्कृति और तैयारी में बहुत योगदान देगा.

पिछले सीजन केकेआर ने किया था निराश

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन काफी निराश किया था. केकेआर की ओपनिंग के साथ मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी परेशानी बनी रही. टीम ने चेज करते हुए भी निराशाजनक प्रदर्शन किया. केकेआर ने 14 में से सिर्फ पांच मैच जीते और टीम प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही.

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर की टीम शनिवार को रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर सकती है. कोलकाता की टीम वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर सकती है.