This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
शार्दुल ठाकुर के पैर की लंदन में हुई सर्जरी, तीन महीने क्रिकेट से रहेंगे दूर
इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान चोट फिर से उभर आई थी, हालांकि वह पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी करने में सफल रहे और मुंबई को अपना 42वां खिताब जीतने में मदद की
Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 12, 2024 7:03 PM IST

लंदन. भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के पैर की बुधवार को लंदन में सर्जरी हुई. सर्जरी के बाद इस बात की संभावना है कि वह कम से कम तीन महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहेंगे.
इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सर्जरी के बाद की तस्वीर साझा की जिसके कैप्शन में लिखा था, ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ. यह उनके पैर की दूसरी सर्जरी है. इससे पूर्व पांच साल पहले 2019 में भी उनके पैर की सर्जरी हुई थी.
इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान चोट फिर से उभर आई थी, हालांकि वह पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी करने में सफल रहे और मुंबई को अपना 42वां खिताब जीतने में मदद की, उन्होंने खिलाड़ियों के उबरने और तैयारी के लिए पर्याप्त समय के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से मैचों के बीच लंबे ब्रेक का अनुरोध किया था.
‘बीसीसीआई शार्दुल के इलाज का खर्च उठाएगा’
इंडियन प्रीमियर लीग के हाल में संपन्न सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने नौ मैच में 9.75 की इकोनॉमी रेट से केवल पांच विकेट लिए. शार्दुल बीसीसीआई के ग्रेड सी के वार्षिक अनुबंध धारक हैं इसलिए उनके इलाज का खर्च बोर्ड द्वारा वहन किया गया.
TRENDING NOW
‘तीन महीने क्रिकेट से रहेंगे दूर’
जहां तक उनकी वापसी का सवाल है तो इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का मानना है कि ट्रेनिंग पर वापस आने में करीब तीन महीने लगेंगे. संभावना है कि वह आगामी घरेलू सत्र से पहले या ठीक उसी समय वापसी कर सकते हैं.
