Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 22, 2020 4:44 PM IST

प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड जीतने पर बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बधाई दी है। रोहित सचिन तेंदुलकर (1997-98), महेंद्र सिंह धोनी (2007) और विराट कोहली (2018) के बाद ये सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
बीसीसीआई ने ट्वीट कर रोहित को बधाई देते हुए लिखा, “राजीव गांधी खेल रत्न-2020 मिलने के लिए रोहित शर्मा को बधाई। वह यह अवार्ड पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है हिटमैन।”
Take a look at the key career milestones and achievements of the Rajiv Gandhi Khel Ratna, 2020 awardee!
Congratulations @ImRo45! pic.twitter.com/uf1wp2270Z
— BCCI (@BCCI) August 22, 2020
वहीं आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इनों खिलाड़ियों को बधाई दी। सीएसके के अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया, “भारत के परिवारों को शर्मा जी से जलने के तीन और कारण मिल गए क्योंकि शर्मा जी हमें चौंकाने से कभी थकते नहीं।”
Two more reasons why Indian parents will be envious of the Sharmajis. Double #WhistlePodu for Rajiv Gandhi Khel Ratna Awardee @ImRo45 and Arjuna Awardee @ImIshant! pic.twitter.com/1Xx3e09aRg
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 22, 2020
It’s three* more because the Sharmajis never cease to amaze you. #WhistlePodu for Arjuna Awardee @Deepti_Sharma06. pic.twitter.com/WA56XYo7qG
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 22, 2020
पिछले रोहित ने वनडे में 57.30 की औसत से 1,490 रन बनाए थे। साथ ही वो विश्व कप-2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। रोहित ने पांच शतकों के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड नया रिकॉर्ड बनाया था। इसी साल वो टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज भी उतरे थे जहां उन्होंने पांच मैचों में 556 रन बनाए थे।
IPL 2020: दुबई में RCB स्क्वाड से जुड़े एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस
वहीं रोहित को सलामी जोड़ीदार रहे शिखर धवन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “प्रतिष्ठित खेल रत्न अवार्ड के लिए बधाई हो पार्टनर। आप पर गर्व है।”
Congratulations on the being conferred with the prestigious #KhelRatnaAward partner! Proud of you bro @ImRo45 pic.twitter.com/XKHhVSaLRO
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 21, 2020
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान को बधाई देते हुए लिखा, “विश्व कप में रिकार्ड पांच शतक और टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार पदार्पण। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। रोहित शर्मा अब राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड विजेता हैं।”
A record-breaking centuries at the @cricketworldcup & a smashing debut as a Test opener
Highest sporting honour of India – Rohit Sharma is now a #RajivGandhiKhelRatna awardee #OneFamily #MumbaiIndians #MI @ImRo45 pic.twitter.com/2owIEQSCaP
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 21, 2020
ईशांत ने पिछले साल छह टेस्ट मैचों में 15.56 की औसत से 25 विकेट लिए थे। वहीं दीप्ती उस टीम का हिस्सा थीं जो इस साल के शुरुआत में खेले गए टी-20 विश्न कप के फाइनल में पहुंची थीं।
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “टेस्ट में हमारे सबसे सीनियर गेंदबाज को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड जीतने पर बधाई। ऐसे ही खेलते रहो, चैम्प।”
Great going @ImIshant on being conferred with the prestigious Arjuna Award for 2020.
Here’s to many more milestones ahead! pic.twitter.com/3Mbvt0Fm9s
— BCCI (@BCCI) August 22, 2020
दीप्ती को बधाई देते हुए बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “हमारी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ती शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड जीतने पर बधाई। आप लगातार नई ऊंचाइयां छूती रहें।”
We congratulate @Deepti_Sharma06 for winning the Arjuna Award, 2020.
Here are her key career milestones. pic.twitter.com/qwCu8rT7JE
— BCCI (@BCCI) August 22, 2020
अवार्ड समारोह खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को कोविड-19 के कारण वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
