शशांक मनोहर ने ICC चेयरमैन पद से दिया इस्‍तीफा, अब इन्‍हें दी गई कमान

शशांक मनोजर दो बार दो-दो साल के लिए इस पद पर रह चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Jul 01, 2020, 06:58 PM IST

Published On Jul 01, 2020, 06:58 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2020, 06:58 PM IST

क्रिकेट प्रशासन से जुड़े दिग्‍गज शशांक मनोहर (Shashank Manohar)  नेे बुधवार को आईसीसी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। वो दो बार इस पर के लिए चुने गए। प्रत्‍येक कार्यकाल में उन्‍होंने दो साल तक अपनी सेवाएं दी। यानी वो कुल चार साल आईसीसी चेयरमैन पर पर रहे।

क्रिकेट की सर्वोच्‍च संस्‍थाना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को बैठक की और इस बात पर सहमति जताई कि मनोहर का उत्तराधिकारी न चुने जाने तक डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा सारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया को अगले सप्ताह आईसीसी बोर्ड की मंजूरी मिल सकती है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु स्वाहने ने कहा, “आईसीसी बोर्ड, स्टाफ और पूरे क्रिकेट परिवार की ओर से, मैं शशांक का उनका नेतृत्व के लिए और आईसीसी चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जो किया उसके लिए उनका शुक्रिया कहना चाहता हूं। हम उनको और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

उन्होंने कहा, “आईसीसी बोर्ड में हर कोई शशांक का उनके समपर्ण के लिए उनका धन्यवाद देता है। वह क्रिकेट और आईसीसी को एक बेहतर स्थिति में छोड़कर जा रहे हैं।”

Editor's Pick