×

टी20 विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित होंगे शॉन टेटः जेसन गिलेस्पी

जेसन गिलेस्पी का मानना है कि टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल दिखा सकते हैं शान टेट

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 19, 2016 6:00 PM IST

शॉन टेट को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है © Getty Images
शॉन टेट को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का मानना है कि शॉन टेट भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। शान टेट को अचानक से भारत के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। मौजूदा समय में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच के रूप में कार्यरत जेसन गिलेस्पी ने cricket.com.au को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि टेट भारत की धीमी विकेटों पर कारगर साबित हो सकते हैं। गिलेस्पी ने आगे कहा कि टेट दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज हैं। कोई भी टीम उनको अपनी टीम में रखना चाहेगी। ALSO READ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टेट की टीम में वापसी 

मेलबर्न रेनगेड्स टीम के कप्तान कैमरून व्हाइट ने भी टेट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल करने के निर्णय की सराहना की। व्हाइट और टेट ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 अंतराष्ट्रीय टी20 मैच साथ-साथ खेले हैं। टेट को बहुत से लोग पसंद करते हैं और मूझे खुशी है कि उनको एक बार और राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका दिया गया है। व्हाइट ने आगे कहा कि टेट अभी भी सबसे तेज गेंदबाज हैं तो उनको टीम में एक घातक हथियार के रूप में रखा जा सकता है। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे: कैनबरा में किस्मत आजमाने उतरेगी टीम इंडिया

व्हाइट ने जॉन हेस्टिंग्स और एंड्रयू टॉय के ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन पर भी खुशी जताई। टॉय और हेस्टिंग्स को डिफेंसिव बॉलर बताते हुए व्हाइट ने कहा कि टेट जैसे आक्रामक गेंदबाज के साथ हेस्टिंग्स और टॉय की डिफेंसिव बॉलिंग टीम के लिए अच्छा मिक्स होगा। इससे आक्रमण को विविधता मिलेगी।

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता रॉड मार्श ने कहा कि टॉय के पास अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता है, और अंतराष्ट्रीय स्तर पर नए गेंदबाज के होने के कारण वो एक सरप्राइज की तरह होगें। पिछले दो बिग बैश में उन्होने शानदार गेंदबाजी की है खासकर अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की क्षमता उनको खतरनाक बनाती है।