×

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा, शॉन टेट की टीम में वापसी

टीम में वापसी करने वाले शॉन टेट ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच साल पहले 2011 में खेले थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 18, 2016 3:56 PM IST

शॉन टेट 5 साल बाद टीम में वापसी करेंगे © Getty Images
शॉन टेट 5 साल बाद टीम में वापसी करेंगे © Getty Images

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। माह के अंत में होने वाली इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिये हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम शॉन टेट का है। शॉन टेट पांच साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे, टेट आखिरी बार 2011 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेले थे। दूसरा सबसे ज्यादा वाला फैसला शानदार फॉर्म में चल रहे जॉर्ज बेली को टीम में जगह नहीं देना है। ऑस्ट्रेलिया ने युवा तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय और नाथन लियोन को भी टी20 टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने मुख्य रूप से बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना है।

32 वर्षीय टेट अपनी तेज गति से गेंद करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। टेट ने इस साल बिग बैश लीग में अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। टी20 विश्व कप की तैयारियों में लगी ऑस्ट्रेलियाई टीम में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन और ट्रेविस हेड को भी जगह दिया गया है। लिन ने हाल ही में बेन हिलफेनहॉस को लगातार 5 छक्के जड़कर सुर्खिया बटोरी थी। ALSO READ: विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए सबसे तेज 7,000 रन

टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर से एरन फिंच के कंधों पर होगी। स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, शॉन मार्श, शेन वाटसन टीम के टॉप आर्डर बल्लेबाज होंगे। ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स फॉकनर टीम के मध्य क्रम को मजबूती देंगे। विकेटकीपर के रूप में मैथ्यू वेड को टीम में बरकरार रखा गया है। गेंदबाजी की कमान शान टेट के अलावा युवा तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स, केन रिचर्ड्सन, स्कॉट बोलेंड के हाथों में होगी। ALSO READ: वीडियोः जब कोहली ने फॉकनर को करारा जवाब दिया

ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम इस प्रकार हैः
एरन फिंच(कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, शॉन मार्श, कैमरून बॉयस, नाथन लियोन, क्रिस लिन, ट्रेविस हेड, केन रिचर्ड्सन, एंड्रयू टाय, स्कॉट बोलेंड, शॉन टेट।

TRENDING NOW