add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उसने बहुत कठिनाइयों का सामना किया है, विनेश फोगाट पर आर. अश्विन का पोस्ट

विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन फाइनल के दिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 10, 2024 8:56 PM IST

नई दिल्ली. विनेश फोगाट के ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भारतीय फैंस निराश हैं. विनेश फोगाट के समर्थन में भारत के कई मशहूर हस्तियों ने अपनी राय दी है. विनेश फोगाट ने अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अगले दिन कुश्ती से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने काफी कठिनाईयों का सामना किया है.

अश्विन ने कहा, खिलाड़ी की पूरी यात्रा ओलंपिक्‍स के आसपास होती है और दुनिया के कई एथलीट्स के लिए यह सबसे ऊपर है, विनेश के लिए यह फैसला दिल तोड़ने वाला रहा होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विनेश फोगट के लिए यह बेहद दुखद है: अश्विन

अश्विन ने वीडियो में कहा, यह बहुत दुखद बात है, चार साल, आठ साल, यह ध्यान लगाने जैसा है. ओलंपिक एथलीटों के लिए एक अनुष्ठान है. वे इतने सालों से वहां हैं, विनेश पदक लेकर जरुर आती और वह हमारे देश के लिए बहुत सारे पदक जीतती, उसने बहुत कठिनाइयों का सामना किया है. अब, वह संन्यास ले चुकी है, विनेश फोगट के लिए यह बेहद दुखद है.

फाइनल में जगह बनाने के बाद हुई अयोग्य घोषित

विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन फाइनल के दिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया, फोगाट और उनकी सहयोगी टीम फिजियो, डॉक्टर और न्यूट्रिशियन के अथक प्रयासों के बावजूद वह वजन की आवश्यकता को पूरा करने में असमर्थ रहीं.

रविचंद्रन अश्विन के अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने भी विनेश फोगाट का समर्थन कर उनका हौसला बढ़ाया है.