शेफील्ड शील्ड में मिचेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी, ठोके 141 रन

मार्श ने क्वींसलैंड के खिलाफ शतक जड़ा

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 24, 2017, 06:12 PM IST

Published On Nov 24, 2017, 06:12 PM IST

Last UpdatedNov 24, 2017, 06:12 PM IST

मिचेल मार्श © Getty Images
मिचेल मार्श © Getty Images

भले ही ऑलराउंडर मिचेल मार्श एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं बना पाए लेकिन शेफील्ड शील्ड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे मिचेल मार्श ने क्वींवसलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। मार्श ने 209 गेंदों में 141 रन बनाए जिसमें उन्होंने 23 चौके और एक छक्का जड़ा। आपको बता दें ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिचेल मार्श का पांचवां शतक है।

मिचेल मार्श ने क्वींसलैंड के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि उनकी टीम की शुरुआत खराब रही और वेल्स शून्य पर ही पैवेलियन लौट गए। इसके बाद बोसिस्टो और कार्टराइट ने 73 रन की साझेदारी कर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। कार्टराइट बेहद ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो अर्धशतक से 7 रन पहले पैवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने क्रीज पर कदम रखा और चौकों की बौछार कर दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिचेल मार्श ने बॉसिस्टो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने टर्नर के साथ 55 और शॉर्ट के साथ 98 रनों की साझेदारी की। इस बीच मिचेल मार्श ने अपना शतक पूरा किया और वो 141 रन बनाकर फेल्डमैन की गेंद पर आउट हुए।

 

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sheffield-shield-2017-victoria-vs-new-south-wales-glenn-maxwell-scores-first-double-century-662660″][/link-to-post]

मिचेल मार्श के अलावा मैक्सवेल ने भी शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के लिए खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा। अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमाने वाले मैक्सवेल ने 260 गेंद में नाबाद 213 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत विक्टोरिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 365 रन बना लिए।

Editor's Pick