T20 WC 2026: रदरफोर्ड की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया
T20 WC 2026: शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए, इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में 166 रन पर ढेर हो गई.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 11, 2026 10:58 PM IST
Sherfane Rutherford
शेरफेन रदरफोर्ड के तूफानी अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. वेस्टइंडीज की टीम ने 10 साल बाद इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में हराया है. इससे पहले साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था. रदरफोर्ड ने सात छक्कों और दो चौकों की मदद से 42 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए, इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में 19 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 43 रन (30 गेंद) बनाए. वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने तीन और रोस्टन चेज ने दो विकेट हासिल किए. वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गई है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
फिल साल्ट (14 बॉल में 30 रन) और जोस बटलर (14 बॉल में 21 रन) ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई. टॉम बैंटन (02) का बल्ला खामोश रहा, मगर जैकब बैथेल ने एक बार फिर आक्रामक पारी खेली और 23 बॉल में 33 रन बनाए. हैरी ब्रूक (17), विल जैक्स (02) और जेमी ओवरटन (05) ने निराश किया. सैम करन ने अकेले लड़ाई लड़ी, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके. जोफ्रा ऑर्चर (06) और लियाम डॉसन (01) रन आउट हुए.
खराब शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की वापसी
वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और दो विकेट आठ रन पर ही गिर गए. कप्तान शाइ होप ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कवर प्वाइंट पर टॉम बेंटोन को कैच थमाया जबकि कुरेन ने ब्रेंडन किंग को स्वीपर कवर में लपकवाया, चेस ने पांचवें ओवर में विल जैक्स को लगातार तीन चौके लगाये जबकि शिमरोन हेटमायेर ने एक छक्का जड़ा. जैमी ओवर्टन ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने हेटमायेर (23) का विकेट भी चटकाया जिन्होंने शॉर्ट फाइनल लेग पर कुरेन को कैच दिया.
रदरफोर्ड ने पॉवेल और होल्डर के साथ की पार्टनरशिप
वेस्टइंडीज ने दस ओवर के बाद 79 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, आखिरी दस ओवर में 117 रन बने. रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन की साझेदारी की, उन्होंने पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ( 17 गेंद में चार छक्कों, एक चौके की मदद से 33 रन ) के साथ छठे विकेट के लिये 32 रन जोड़े. टेस्ट कप्तान रोस्टन चेस ने चौथे नंबर पर उतरकर 34 रन बनाए,
जेसन होल्डर ने सैम करन के ओवर में जड़े तीन छक्के
होल्डर ने आखिरी ओवरों में सैम कुरेन को एक ही ओवर में तीन छक्के लगाये, रदरफोर्ड को 18वें ओवर में आदिल रशीद ने जीवनदान दिया था, होल्डर ने आतिशी पारी खेलकर रदरफोर्ड पर से दबाव कम किया. रदरफोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा अर्धशतक जड़ा.
पिछले मैच में नेपाल के बल्लेबाजों से नसीहत पाने वाले आदिल रशीद ने मजबूती से वापिस की और 16 रन देकर दो विकेट चटकाये.जेमी ओवरटन को भी दो सफलता मिली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.