add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shikhar Dhawan Divorce: Aesha Mukherjee ने धवन सरनेम वाला इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया डिलीट

शिखर धवन की पत्नी इंस्टाग्राम पर आयशा धवन के नाम से एक्टिव थीं लेकिन अब इस अकाउंट को रिमूव कर दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 8, 2021 12:05 PM IST

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भले ही अभी तक अपनी शादी टूटने की खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी की कई गतिविधियों को देखें तो यह बात साफ है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं. हाल ही में शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी (Aesha Mukherjee) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से शिखर धवन के साथ अपने तलाक की जानकारी पूरी दुनिया को दी.

अब उनके पुराने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करें तो यह बात और भी साफ है कि दोनों का तलाक हो चुका है. अपनी शादी के बाद आयशा मुखर्जी ने आयशा धवन (Aesha Dhawan) के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिस पर वह हमेशा सक्रिय रहती थीं. इस अकाउंट की आईडी @aesha.dhawan5 थी. लेकिन अब इस अकाउंट को डिलीट किया जा चुका है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तलाक से पहले बीते कई सालों से जब भी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी पत्नी से जुड़े कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे, तो वह हमेशा आयशा धवन को भी टैग करते थे. लेकिन अब जब उनके तलाक के बाद इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट को ढूंढा गया था तो इस पर कुछ नहीं दिखाई दिया. @aesha.dhawan5 पर क्लिक करने पर इंस्टाग्राम की ओर से जो मैसेज मिलता है कि वह यह है कि जिस लिंक पर आप जाना चाहते हैं वह टूट चुका है या इसे हटाया जा चुका है.

स्क्रीनशॉट @Instagram से

हालांकि इस बीच मंगलवार को ही इंस्टाग्राम पर @aesha.dhawan50 के नाम से नया अकाउंट सक्रिय हो गया है. इस अकाउंट पर शिखर धवन, आयशा मुखर्जी और उनके बेटे जोरावर की कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की जा रही है. लेकिन यह अकाउंट इंस्टाग्राम की ओर से ब्ल्यू टिक वैरीफाई नहीं है. ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि इस अकाउंट को कौन चला रहा है.

बता दें शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है. इस कपल के बेटे का नाम जोरावर है, जो अब करीब 7 साल का हो चुका है. शिखर धवन अकसर अपने बेटे के साथ कई फनी एक्टिविटीज वाले वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं. शिखर धवन के चाहने वालों को अभी इस बात का इंतजार है कि इस कपल के अलग होने के बाद उनका बेटा जोरावर आखिर किसके साथ रहेगा. क्या वह मां आयशा के साथ मेलबर्न में रहेगा या फिर अपने पिता शिखर धवन के साथ भारत में रहेगा.