×

मैं और रोहित शर्मा सचिन-सौरव जैसी सफलता हासिल करना चाहते हैं: शिखर धवन

बांग्लादेश रवाना होने से पहले शिखर ने रोहित के साथ मिलकर सचिन- सौरव के रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा जताई

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 21, 2016 6:08 PM IST

शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर सचिन- गांगुली जैसी सफलता पाना चाहते हैं  © Getty Images
शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर सचिन- गांगुली जैसी सफलता पाना चाहते हैं © Getty Images

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने कहा कि वो रोहित शर्मा के साथ मिल कर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के ओपनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। धवन और रोहित के बीच में आपसी समझ मैच दर मैच अच्छी होती जा रही है और दोनों भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका का लुत्फ उठा रहे हैं। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के रवाना होने से ठीक पहले धवन ने कहा कि मैं और रोहित काफी लंबे वक्त से ओपनिंग कर रहे हैं और हम एक दूसरे के नेचर को अच्छी तरह समझते हैं। मूझे पता है कि रोहित विकेट पर किस तरह खेलना पसंद करते हैं। हम सलामी बल्लेबाज के रूप में काफी संतुष्ट हैं। हमारे पास शॉट्स की भरमार है इसलिए यदि वो तेज खेलते हैं तो मैं स्ट्राइक रोटेट करने की भूमिका निभा सकता हूं। ALSO READ: एशिया कप और विश्व कप में भी जारी रहेगा ये फॉर्म: शिखर धवन

धवन ने आगे कहा कि जिस तरह सचिन और सौरव ने लंबे समय तक ओपनिंग की, हम भी उस तरह कर सकते हैं। शायद हम ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दें। यह हम दोनों और देश के लिए भी फायदेमंद होगा। कुछ समय पहले सचिन-गांगुली सफलता को दोहराने की बात कही थी। अपने खेल के बारे में धवन ने कहा कि वो अच्छी लय में हैं और उन्होने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

TRENDING NOW

धवन ने आगे कहा कि मैं इस समय रन स्कोर करने का आनंद ले रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि इसी लय के साथ से एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मैं अपने इस अच्छे प्रदर्शन को जितना हो सके जारी रखना चाहता हूं। धवन ने आगे कहा कि यह एक यात्रा की तरह है जो समय के साथ और ज्यादा अनुभवी और परिपक्व होती जाएगी। मैं अपनी योग्यता पर भरोसा करता हूं।