शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के साथ मनाया बर्थडे, सामने आई तस्वीर

दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं, जहां तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Dec 06, 2022, 04:10 PM IST

Published On Dec 06, 2022, 04:10 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2022, 04:10 PM IST

Dhawan and Iyer Birthday

Dhawan and Iyer Birthday (Photo-BCCI)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन और श्रेयस अय्यर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं, जहां तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. बांग्लादेश में ही दोनों खिलाड़ियों ने अपना जन्मदिन बनाया. बीसीसीआई ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है.

बता दें कि टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन 37 साल के हो गए हैं. धवन ने साल 2010 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और 12 साल से टीम का हिस्सा हैं. वहीं श्रेयस अय्यर का आज 28वां जन्मदिन है. अय्यर ने साल 2017 में भारत के लिए टी-20 में डेब्यू किया था.

सोशल मीडिया पर भी कई दिग्गज हस्तियों ने दोनों खिलाड़ियों को जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Editor's Pick