साथ में मुस्कुराने से लेकर साथ में सपने देखने तक... शिखर धवन ने सोफी के साथ की सगाई
साथ में मुस्कुराने से लेकर साथ में सपने देखने तक... शिखर धवन ने सोफी के साथ की सगाई
शिखर धवन गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ पिछले एक साल से रिश्ते में हैं. फरवरी में दोनों की शादी होने की बात कही जा रही है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 12, 2026 7:30 PM IST
Shikhar Dhawan Engagement
Shikhar Dhawan Engagement: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया. शिखर धवन गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ पिछले एक साल से रिश्ते में हैं. फरवरी में दोनों की शादी होने की बात कही जा रही है.
शिखर धवन ने सगाई की घोषणा करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है. शिखर धवन ने लिखा, साथ में मुस्कुराने से लेकर साथ में सपने देखने तक, हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया. इस पोस्ट के साथ उन्होंने हर्ट और रिंग की इमोजी भी बनाई है.
शिखर धवन की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. कई मशहूर हस्तियों ने धवन को नई इनिंग की शुभकामनाएं दी है. धवन का यह पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.
शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी. कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे.
कौन हैं सोफी शाइन ?
आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट डिग्री हासिल की है. इस समय वह आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं.
ढाई साल पहले धवन का हुआ था तलाक
करीब ढाई साल पहले शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था. इस दौरान धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें आयशा की वजह से ‘मानसिक यातना’ से गुजरना पड़ा. धवन से 10 साल बड़ी आयशा एक किक बॉक्सर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर से शादी रचाई थी.साल 2021 में आयशा ने धवन से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी.
शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर
शिखर धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतकों के साथ 2,315 रन बनाए, जबकि 167 वनडे मुकाबलों में 17 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 6,793 रन जुटाए. वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जोड़े हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.