×

पांचवे सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन

वनडे क्रिकेट मे शिखर धवन ने विराट कोहली से तीन पारियों पहले छूआ 3,000 रन का आंकड़ा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 21, 2016 5:52 PM IST

शिखर धवन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने © Getty Images
शिखर धवन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच में शतक लगाने वाले शिखर धवन ने एक नया कीर्तिमान बनाया। शिखर धवन ने ना सिर्फ वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 हजार रन पूरे किये बल्कि वो पांचवें सबसे तेज से 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। धवन ने 3,000 रन बनाने में भारतीय टीम के ‘रन मशीन’ विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सिर्फ 72 पारियों में 3,000 रन के आंकड़े को छूआ। विराट कोहली ने 3,000 रन तक पहुंचने में 75 पारियों का समय लिया था। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज धवन ने चौथे वनडे में जैसे ही 126वां रन बनाया वो वनडे क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। हांलाकि वो इसी स्कोर पर आउट भी हो गए। ALSO READ: ब्रेट ली ने विराट कोहली की तुलना सचिन तेंडुलकर से की

धवन ने कोहली के अलावा केन विलियमसन, ग्राहम गूच, केविन पीटरसन और ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन से पहले कोहली सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। इत्तेफाक की बात ये रही कि धवन ने जब ये रिकॉर्ड अपने नाम किया तो उनके साथ कोहली भी क्रीज पर मौजूद थे। ALSO READ: भारत के खिलाफ पांचवे वनडे में मैक्सवेल का खेलना संदिग्ध

हाशिम अमला, विव रिचर्ड्सन, गॉर्डन ग्रीनिज और गैरी कर्स्टन, धवन से कम मैचों में 3,000 रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं। सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है। अमला ने सिर्फ 57 पारियों में 3,000 रन के आंकड़े को पा लिया था।

TRENDING NOW

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्सन ने 3,000 रन बनाने के लिए 69 पारियों का सहारा लिया था। गॉर्डन ग्रीनिज और गैरी कर्स्टन ने भी धवन के बराबर 72 पारियों में 3,000 रन के आंकड़े को छूआ था लेकिन इन दोनों ने धवन से 1 मैच पहले ये मुकाम हासिल किया था।