This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
कोहली-गेल भी नहीं कर पाए ये कारनामा, धवन ने 17 रन की पारी में ही रच दिया इतिहास
राजस्थान के खिलाफ IPL 2023 के 66वें मैच में भी धवन फेल रहे और सिर्फ 17 रन ही बना सके.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 19, 2023 9:22 PM IST

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने IPL के 16वें सीजन के पहले हॉफ में तो बल्ले से खूब गदर काटा लेकिन दूसरे हॉफ में आते-आते उनका बल्ला शांत पड़ गया. सीजन के बीच में चोटिल होने पर धवन को कुछ मैचों में बाहर बैठना पड़ा और फिर जब वापसी की तो रन के लिए तरसते नजर आए.
चोट से वापसी के बाद पिछली 7 पारियों में धवन सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाये हैं. राजस्थान के खिलाफ IPL 2023 के 66वें मैच में भी धवन फेल रहे और सिर्फ 17 रन ही बना सके. हालांकि इस छोटी पारी में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से शिखर IPL नया इतिहास बनाने में कामयाब रहे.
दरअसल, धवन IPL इतिहास में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामलें में उनके आसपास भी कोई नहीं. IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 639 चौके इस भारतीय लीग में लगाए हैं.
Dha-one and only! ?#PBKSvRR #JazbaHaiPunjabi #SaddaPunjab #TATAIPL pic.twitter.com/peYBJDsFKZ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 19, 2023
शिखर धवन आईपीएल 2023 में चोट से वापसी के बाद से
- 1(2)
- 28(15)
- 30(20)
- 57(47)
- 7(5)
- 0(1)
- 17(12)
IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
- शिखर धवन- 750
- डेविड वॉर्नर- 639
- विराट कोहली-630
- रोहित शर्मा-544
- सुरेश रैना- 506
धवन इस सीजन 11 पारियों में 41.44 की औसत से 373 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 से ज्यादा का रहा है. इस सीजन 27 रन और बनाते ही धवन 400 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा होते ही वह IPL सीजन में सबसे ज्यादा 10 बार 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाज- धवन, कोहली और रैना ये बड़ा कारनामा 9-9 बार कर पाए हैं.
TRENDING NOW
IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 9*- धवन
- 9 – कोहली
- 9 – रैना
- 8* – वार्नर
- 7 – रोहित
- 6 – एबीडी
- 5 – गेल, गंभीर, राहुल, एस अय्यर
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली-7162
- शिखर धवन-6617
- डेविड वॉर्नर- 6311
- रोहित शर्मा- 6136
- सुरैश रैना- 5528
