दिनेश कार्तिक के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए शिखर धवन, जानिए क्या कहा ?
दिनेश कार्तिक के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए शिखर धवन, लिखा- आपका अगला अध्याय...
शिखर धवन ने लिखा, मुझे वह ऊर्जा पसंद है जो आप टीम में लाते हैं, आपका अगला अध्याय आपके क्रिकेट करियर की तरह शानदार रहे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - May 24, 2024 6:06 PM IST
(image credit- Shikhar Dhawan Instagram)
नई दिल्ली. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच के बाद संन्यास की घोषणा की. भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने अंडर-19 और भारतीय टीम के साथी दिनेश कार्तिक को उनकी ‘अविश्वसनीय यात्रा’ के लिए बधाई दी है.
शिखर धवन ने दिनेश कार्तिक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और जोश की सराहना की है. शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, भाई, हमारे अंडर-19 दिनों से लेकर अब तक, यह कड़ी मेहनत और उपलब्धियों से भरी एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, आपका समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है. मुझे वह ऊर्जा पसंद है जो आप टीम में लाते हैं, आपका अगला अध्याय आपके क्रिकेट करियर की तरह शानदार रहे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बेंगलुरु ने भी फ्रेंचाइजी के लिए कार्तिक के योगदान को स्वीकार किया और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया.
शिखर धवन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बेंगलुरु ने एक्स पर लिखा, दिनेश कार्तिक, हम आपको अपने खेल में शीर्ष पर बने रहने की आपकी प्रतिबद्धता, हर मैच में आपके द्वारा लाई गई ऊर्जा, उन गगनचुंबी छक्कों, निर्णायक फिनिश और शानदार ग्लव वर्क के लिए आपको सलाम करते हैं, आप हमारे लिए हमेशा डीके बॉस रहेंगे, भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, डीके 19!
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला आखिरी मैच
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच, जिसे बेंगलुरु चार विकेट से हार गई, कार्तिक के आईपीएल करियर का आखिरी मैच था. 257 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 17 वर्षों में छह फ्रेंचाइजी के लिए अपने कार्यकाल में 22 अर्धशतक सहित 4,842 रन बनाए. उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल में डेब्यू किया और आरसीबी में शामिल होने से पहले किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेले.
आईपीएल 2024 में उन्होंने 15 मैचों में 36.22 की औसत और 187.36 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए. दिनेश कार्तिक आईपीएल के शुरुआती सीजन से अब तक खेलने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे. उन्होंने 257 मैचों में 22 अर्धशतक लगाकर 4,842 रन बनाए. कार्तिक आईपीएल के इतिहास में टॉप 10 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, इस दौरान कार्तिक ने 147 कैच और 37 स्टंप भी किए.
एमएस धोनी से पहले दिनेश कार्तिक ने किया था डेब्यू
दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू एमएस धोनी से पहले हुआ था, दिनेश कार्तिक ने नवंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं वनडे डेब्यू 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में किया, वहीं टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.