add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: टीम इंडिया से रिटायरमेंट के बाद 'बाबा' बने शिखर धवन, वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी

शिखर धवन ने इसी साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, इसके बाद वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते नजर आए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 22, 2024 10:56 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था. धवन इसके बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते नजर आए. सोशल मीडिया पर धवन काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं. धवन का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ‘बाबा’ बने हुए हैं. धवन का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘बाबा’ बने नजर आ रहे हैं. धवन के इस वीडियो को देखकर फैंस हंसने पर मजबूर हो गए. शिखर धवन इस वीडियो में पंखे वाले बाबा की नकल की है. पंखे वाले बाबा का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. धवन को इस वीडियो में कुछ लोग उठाते नजर आ रहे हैं, धवन इसके बाद हाथ से पंखे को रोकते दिखाई दे रहे हैं. शिखर धवन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, फैन वाले बाबा की जय हो.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था पंखे वाला बाबा का वीडियो

बता दें कि इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ दिनों से पंखे वाले बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दिव्यांग बाबा हाथ से पंखा रोककर भक्तों को आर्शीवाद देते नजर आते हैं.

धवन ने हाल ही में लिया था संन्यास

शिखर धवन ने इसी साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, इसके बाद वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते नजर आए थे. उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले. उनका करियर काफी शानदार रहा था.