- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shikhar Dhawan forgot to name Sikandar Raza while announcing his overseas players at the toss
VIDEO: भुलक्कड़ शिखर धवन, टॉस हारने के बाद ‘गजनी’ बने, भूले सिकंदर रजा का नाम
कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2023 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
Published On Apr 01, 2023, 04:41 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2023, 04:41 PM IST
@IPL
PBKS vs KKR LIVE: कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2023 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है जिसमें पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला.
कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतने के बाद कहा, “पिछले दो दिनों से यहां बारिश हो रही है। उम्मीद है कि विकेट में थोड़ी नमी होगी. कप्तानी को लेकर काफी उत्साहित हूं. यह मौका सबको नहीं मिलता. इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को देखना पड़ेगा, हम धीरे-धीरे इसके बारे में जानेंगे. आज हमारी टीम के चार विदेशी खिलाड़ी – साउदी, रसल,नारायण और गुरबाज हैं।”
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे ताकि इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को बढ़िया से उपयोग में लाया जा सके। हम इस टूर्नामेंट को जीतना चाहते हैं और निरंतरता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। आज हमारी टीम के चार विदेशी खिलाड़ी- राजापक्षा, करन, एलिस और… चौथा नाम मैं भूल गया.”
? Toss Update?@KKRiders win the toss and elect to field first against @PunjabKingsIPL.
Follow the match – https://t.co/UeBnlhdZdr #TATAIPL | #PBKSvKKR | #IPL2023 pic.twitter.com/DQ93WNdCFz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
पंजाब किंग्स : शिखर धवन, प्रभसिमरण सिंह, भानुका राजपक्षा, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शाहरूख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर.
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानउल्लाह गुरबाज, मनदीप सिंह, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, अनुकूल रॉय, उमेश यादव, टिम साउदी, वरूण चक्रवर्ती.
KKR Substitute: सुयश, वैभव अरोड़ा, एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर और डेविड विसे।
PBKS Substitute: ऋषि धवन, अथर्व टाइड, मैट शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया और मोहित राठी।