add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत की हालत में तेजी से हो रहा है सुधार, शिखर धवन ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - May 31, 2023 8:58 PM IST

पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ऋषभ पंत से नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू में मुलाकात की है, धवन ने मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत बेहतर दिखाई दे रहे हैं.

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऋषभ पंत से मुलाकात की दो तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं.तस्वीर में शिखर धवन पंत के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं. इस तस्वीर के कैप्शन के साथ शिखर धवन ने लिखा है…वापस और पहले से कहीं बेहतर! आपको फिर से देखकर बहुत खुश हूं. धवन इससे पहले भी पंत से मिलने पहुंचे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते है  कुछ दिन पहले पंत का वीडियो आया था, जिसमें वह बिना किसी सहारे के चल रहे थे. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम भी पहुंचे थे.भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद है यह खिलाड़ी तब तक टीम में वापसी कर लेगा.

पिछले साल दिसंबर में कार हादसे में घायल हुए थे पंत:

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली के रुडकी जाते वक्त कार हादसे का शिकार हो गए थे. पंत खुद कार चला रहे थे, उन्हें गंभीर चोटें आई थी. पंत की बाद में सर्जरी हुई. चोट की वजह से वह आईपीएल 2023 से भी बाहर हो गए थे. ऋषभ पंत इस समय एनसीए बेंगलुरु में है, जहां वह रिहैब कर रहे हैं. बोर्ड ने पंत को दो फिजियो भी दिए हैं, जो उनकी रिकवरी पर काम कर रहे हैं. बीसीसीआई को भी उम्मीद है कि यह खिलाड़ी एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे.