add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुझे आपके पास रहना है... रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शिखर धवन का नया वीडियो

शिखर धवन और सोफी शाइन को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, दुबई में भी दोनों चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए साथ पहुंचे थे,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 12, 2025 7:01 PM IST

Shikhar dhawan new Video: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. धवन को कई मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के स्पॉट किया गया है. धवन ने इस बीच सोफी शाइन के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच फनी बातचीत हो रही है.

शिखर धवन और सोफी शाइन को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, दुबई में भी दोनों चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए साथ पहुंचे थे, जिसके बाद से शिखर धवन और शोफी के लव अफेयर की चर्चा शुरू हुई. शनिवार को शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर सोफी शाइन के साथ वीडियो शेयर किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोफी के साथ धवन का फनी वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो में सोफी शाइन शिखर धवन से कह रही है, गुरुजी मुझे यहां से जाने का मन नहीं है, मुझे आपके साथ रहना है, जिसके जवाब में शिखर धवन कहते हैं कि घर में मां काम कराती है. दोनों का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. शिखर धवन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है…गब्बर इज बैक.

कौन है यह मिस्ट्री गर्ल, शिखर धवन के साथ चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखते हुई थी वायरल

कई मौके पर एक साथ दिखे हैं धवन और सोफी

शिखर धवन को आयरलैंड की सोफी साइन के साथ कई मौके पर साथ देखा गया है. कुछ दिन पहले दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे. हालांकि शिखर या सोफी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं किया है.