add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सेल्फी से नाराज हुए शिखर धवन, दिया फैन को धक्का: वीडियो

दिल्ली के ताहिरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे धवन

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - November 29, 2017 9:09 PM IST

शिखर धवन
शिखर धवन

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन को बेहद ही कूल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। शिखर धवन हमेशा मुस्कुराते नजर आते हैं लेकिन दिल्ली में एक ऐसा वाकया हो गया जिसने शिखर धवन को भी गुस्सा दिला दिया। धवन इतने भड़क गए कि उन्होंने एक शख्स को धक्का भी दे दिया। दरअसल शिखर धवन दिल्ली के ताहिरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे , जहां उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे, लेकिन तभी शिखर धवन ने एक फैन को जबर्दस्त धक्का दे दिया।

शिखर धवन के फैन को धक्का देने की तस्वीरें हिंदी न्यूज चैनल इंडिया टीवी के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक फैन शिखर धवन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन धवन ने उसे जोर से धक्का दे दिया। इसके बावजूद वो शख्स शिखर धवन के पास आया और फिर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस मौके पर धवन के साथ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-2017-thisara-perera-replace-upul-tharanga-as-sri-lankas-limited-overs-captain-664155″][/link-to-post]

 

शिखर धवन का ये वीडियो देखने के बाद कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए। धवन के लिए उन्होंने लिखा, ‘जिन फैंस ने आपको शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया है, इतना प्यार दिया है आप उन्हीं को धक्का दे रहे हो।’ शिखर धवन ने उस शख्स को धक्का क्यों दिया इसकी कुछ और वजह भी हो सकती है। वैसे आपको बता दें शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक बार फिर टीम इंडिया से जुड़ेंगे। शिखर धवन ने बहन की शादी के चलते दूसरे टेस्ट से छुट्टी ली थी। दूसरे टेस्ट में के एल राहुल और मुरली विजय ने ओपनिंग की थी। वापसी के बाद विजय ने शतक लगा दिया था अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि तीसरे टेस्ट में कौन ओपनिंग करता है?