×

शिखर धवन का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध, आईसीसी करेगी जांच

धवन ने खेल के चौथे दिन अपने गेंदबाजी स्पेल में 3 ओवर फेंके थे जिसमें उन्होंने एक मेडन ओवर फेंकते हुए नौ रन देकर कोई सफलता अर्जित नहीं की थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 9, 2015 4:53 PM IST

शिखर धवन ने भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टेस्ट में गेंदबाजी की थी  © PTI
शिखर धवन ने भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टेस्ट में गेंदबाजी की थी © PTI

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जिन्होंने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली, फिरोजशाह कोटला  में खेले गए चौथे टेस्ट की चौथी पारी में गेंदबाजी की थी उनकी गेंदबाजी अब संदेह के घेरे में आ गई है। आपको बता दें कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टेस्ट दिसंबर 3-7, 2015 तक खेला गया था। बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट को एक रिलीज के सहारे जानकारी देते हुए बताया कि मैच अधिकारियों ने भारत के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर आपत्ति जताई है। शिखर धवन कभी कभार भारतीय टीम के द्वारा पार्ट टाइम गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसे भी पढ़ें: आईपीएल 2016 नीलामी: जानें क्या है रिवर्स बिडिंग

मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 481 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के बायूमा और अमला ने मुख्य भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और ऐसे समय में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई अनियमित गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई जिनमें शिखर धवन भी शामिल थे। धवन ने खेल के चौथे दिन अपने गेंदबाजी स्पेल में 3 ओवर फेंके थे जिसमें उन्होंने एक मेडन ओवर  फेंकते हुए नौ  रन देकर कोई सफलता अर्जित नहीं की थी। इसे भी पढ़ें: जब क्रिकेटरों को होटल कमरे में दिखे भूत

TRENDING NOW

धवन  को मैच के चौथे दिन ही नहीं बल्कि पांचवें दिन भी बतौर गेंदबाज इस्तेमाल किया गया। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने मात्र दो विकेट खोए थे। मैच के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका अंततः 337 रनों से भारत से मैच हार गई। रिलीज में बताया गया है कि धवन का गेंदबाजी एक्शन अब आईसीसी की जांच प्रक्रिया ‘संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन’  के अंतर्गत जांच किया जाएगा। वह अगले 14 दिनों में अपनी गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण देंगे। जब तक इस जांच की रिपोर्ट नहीं आती तब तक धवन अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: जानिए क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर के बारे में