add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बेहद शांत और आक्रमकता...शिखर धवन ने धोनी और कोहली की कप्तानी पर कही बड़ी बात

शिखर धवन ने कहा, मैने दोनों की कप्तानी में खेला है और मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं. धवन ने कहा, यह दोनों असाधारण क्रिकेटर हैं और हर कोई इनके जैसा ही बनना चाहता है

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 15, 2024 7:58 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय ओपनर शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शिखर धवन ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2010 में डेब्यू किया था और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में खेला. शिखर धवन ने अब धोनी और कोहली की कप्तानी पर अपना अनुभव बताया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में शिखर धवन ने कहा, एमएस धोनी भाई और विराट कोहली दोनों की कप्तानी की अलग-अलग शैली है, जो उनके व्यक्तित्व, खेल के प्रति सोच और नेतृत्व को बताता है. मैने दोनों की कप्तानी में खेला है और मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं. धवन ने कहा, यह दोनों असाधारण क्रिकेटर हैं और हर कोई इनके जैसा ही बनना चाहता है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘मैदान पर शांत रहना धोनी की पहचान’

धवन ने कहा, मैच की स्थिति की परवाह किए बगैर शांत और संयमित रहना धोनी की पहचान है. धोनी के डिसिजन लेने की क्षमता कमाल की है, दबाव की स्थिति में भी वह सही निर्णय ले लेते हैं. धोनी भाई अपने कौशल प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं. वह प्रेशर की स्थिति में भी शांत रहते हैं और अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं, जिससे टीम में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

‘युवा टैलेंट को बढ़ावा देते हैं विराट’

वहीं धवन ने विराट कोहली की कप्तानी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक युवा और ऊर्जावान टीम माहौल तैयार किया है. वह युवा टैलेंट को प्रोत्साहित करते हैं और उनको आगे बढ़ने में सपोर्ट करते हैं. कोहली फिटनेस पर काफी जोर देते हैं, शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना उनकी कप्तानी में टीम का हिस्सा बन गया है. उन्होंने कहा, कोहली एक शानदार लीडर हैं और अपने प्रदर्शन से आगे नेतृत्व करते हैं. धवन ने कहा, कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी शैली अक्सर टीम के लिए माहौल तैयार करती है और वह अपने खिलाड़ियों से भी इसी तरह की उम्मीद करते हैं.