add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीन साल पहले हुआ था तलाक, अब फिर दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, जानें कब और कहां होगी शादी ?

शिखर धवन आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ पिछले एक साल से रिलेशन में हैं. दोनों एक साल से साथ भी रह रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 7:32 PM IST

Shikhar Dhawan Marriage: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं. धवन अपनी गर्लफ्रेंड आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ शादी करेंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी समारोह दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते में होगा, जिसमें क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे.शिखर धवन की यह दूसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी,जिनसे उनका एक 11 साल का बेटा भी है. 2023 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक हुआ था.

शिखर धवन आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ पिछले एक साल से रिलेशन में हैं. दोनों एक साल से साथ रह रहे हैं. शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही है. सूत्र के मुताबिक, शिखर धवन पर्सनली पूरी सेरेमनी की प्लानिंग में शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दुबई में हुई थी शिखर धवन- सोफी शाइन की मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात दुबई में हुई थी. इसके बाद कई मौके पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया. इस कपल को पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में एक साथ बैठे देखा गया था. सोशल मीडिया पर भी शिखर धवन और सोफी शाइन काफी एक्टिव हैं और दोनों के कई रील्स इंस्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं.

कौन हैं सोफी शाइन ?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक प्रॉडक्ट कंसल्टेंट हैं.उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है.