- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shikhar Dhawan to lead Team India against Zimbabwe in 3 match ODI series
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में धवन होंगे कप्तान, कोहली को फिर आराम
जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली को शामिल नहीं किया गया है। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे।
Published On Jul 30, 2022, 08:54 PM IST
Last UpdatedJul 30, 2022, 08:54 PM IST
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे मैच खेलेगी जिसके लिए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन को सौंपी गई है। इससे पहले धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी जिसमें 3-0 से मेजबान का क्लीन स्वीप किया था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली को शामिल नहीं किया गया है। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे। भारतीय टीम फिलहाल कैरेबियाई टीम के साथ T20I सीरीज खेल रही है जिसमें कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
#TeamIndia for 3 ODIs against Zimbabwe: Shikhar Dhawan (Capt), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Deepak Hooda, Rahul Tripathi, Ishan Kishan (wk), Sanju Samson (wk), Washington Sundar, Shardul Thakur, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Avesh Khan, Prasidh Krishna, Mohd Siraj, Deepak Chahar.
— BCCI (@BCCI) July 30, 2022
भारत का जिम्बाब्वे दौरा
- 18 अगस्त, पहला वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- 20 अगस्त, दूसरा वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- 22 अगस्त, तीसरा वनडे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब