add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'टी-20 विश्व कप के लिए युवाओं के पास मनोबल बढ़ाने का बेहतरीन मंच'

ओपनर शिखर धवन बोले-वाशिंगटन सुंदर सचमुच अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हमें विकेट दिला रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - September 21, 2019 4:53 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को कहा कि अगले साल टी-20 विश्व कप की तैयारियों के अंतर्गत मनोबल बढ़ाने के लिए यह समय वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर जैसे युवाओं के लिए सही है।

पढ़ें: पाक की वनडे टीम में इफ्तिखार और मोहम्मद नवाज की वापसी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सीनियर खिलाड़ी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर यह बात कही।

इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन और रवैये से प्रभावित किया है। धवन ने पत्रकारों से कहा, ‘वाशिंगटन सचमुच अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हमें विकेट दिला रहे हैं और साथ ही बल्लेबाजों को भी रन बनाने से रोकते हैं। उनका बहुत अच्छा नियंत्रण है और उनमें वैराइटी भी है।’

उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि दीपक चाहर दोनों तरीकों से गेंद को स्विंग करते हैं और साथ ही उनमें तेजी भी है। यह उनके लिए अच्छा करने का बेहतरीन मंच है और इससे टी20 विश्व कप के लिए उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।’

पढ़ें: टेस्ट से पहले T20 सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी विराट ब्रिगेड

धवन ने कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी जैसे रिषभ या फिर श्रेयस बल्लेबाजी के लिए उतरे तो हमारे जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए हमें सुनिश्चत करना होगा कि हम उनके साथ बातचीत करें और निश्चित करें कि वे सहज रहें और नर्वस नहीं हों।’

उन्होंने कहा, ‘मैं जब रोहित या विराट के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो हमें चर्चा करते रहे हैं और यह काफी अहम है। किसी भी समय युवा हमसे कुछ चर्चा करना चाहते हैं तो हम हमेशा उनके लिए मौजूद हैं।’