×

एशिया कप और विश्व कप में भी जारी रहेगा ये फॉर्म: शिखर धवन

शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 106 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 15, 2016 4:50 PM IST

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे © PTI
शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे © PTI

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन ने भरोसा दिया है कि वो अपनी इस फॉर्म को एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी जारी रखेंगे। धवन ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा प्रयोग से बचते हुए सिर्फ बेसिक चीजों पर ध्यान दे रहा हूं और ये मेरे लिए शानदार तरीके से काम कर रहा है। शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में 106 रन बनाकर सीरीज के टॉप स्कोरर रहे। bcci.tv की तरफ से रोहित ने शिखर धवन का इंटरव्यू लिया। शिखर के क्राइम पार्टनर रोहित ने शिखर पर सवालों के बाउंसरों की बौझार कर दी लेकिन शिखर ने रोहित की हर बाउंसर का करारा जवाब दिया।

रोहित ने शिखर से सबसे पहला सवाल किया कि आप श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। इस पर धवन ने जवाब दिया कि सीरीज में पिछड़ने के बाद हमने जीत हासिल की इस बात की खुशी है। धवन ने आगे कहा कि मैं शॉट को तेज हिट करने की बजाय अच्छी तरह से टाइम कर रहा हूं, लेकिन टी20 क्रिकेट में बड़े शाट भी जरूरी है और मेरी कोशिश रहेगी की मैं कम से कम डॉट बॉल खेलू, ताकि मेरे ऊपर ज्यादा प्रेशर ना बने। ALSO READ: शिखर धवन ने लिया संन्यास!

धवन ने आगे आने वाले बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि मैं फिलहाल बेसिक पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं और मेरी कोशिश रहेगी की मैं इस फॉर्म को एशिया कप और विश्व कप तक जारी रख सकूं। धवन ने मजाकिये लहजे में आगे कहा कि विकेट पर जाकर हम ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि दर्शकों को सीट पर बैठने का मौका ना मिले। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016 की प्रबल दावेदार टीम इंडिया: धोनी

TRENDING NOW

भारतीय ड्रेसिंग रूम में प्रेंकस्टर नाम से मशहूर धवन ने इस कहा कि मैं और भज्जी पा (हरभजन सिंह) ड्रेसिंग रूम में अपने प्रैंक्स के लिए जाने जाते हैं। लोग मेरे लुक के कारण मूझे बहुत सीरियस टाइप का इंसान समझते हैं लेकिन मैं इसका उल्टा हूं। मूझे लोगों से मजाक करना और लोगों को हंसाना पसंद है और मैं ऐसा करता रहूंगा।