add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

धवन बोले- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलूंगा

पहले ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि अनुभवी ओवनर शिखर धवन ने घरेलू टूर्नामेंट के शुरू के कुछ मैचों से हटने का फैसला किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - September 21, 2019 5:58 PM IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को कहा कि वह आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी राज्य की टीम दिल्ली की ओर से खेलेंगे।

पढ़ें: BCCI की ACU ने मेजबान संघों को भेजा नोटिस, बोला- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धवन इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ हैं, उन्होंने पुष्टि की कि वह 24 सितंबर से शुरू होने वाली 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता में खेलेंगे।

धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘अब इस सीरीज के बाद मैं विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलूंगा। मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं जो भी क्रिकेट खेलूं, उसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, भले ही यह रणजी हो, विजय हजारे ट्रॉफी हो या फिर भारतीय टीम हो।’

उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैं टेस्ट टीम में नहीं था तो मेरे पास काफी समय था इसलिए मैंने सोचा कि घर पर बैठने या ट्रेनिंग के बजाय मैं मैचों में खेलूं जो मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और कौशल स्तर के लिए भी अच्छा होगा।’

पढ़ें: ‘टी-20 विश्व कप के लिए युवाओं के पास मनोबल बढ़ाने का बेहतरीन मंच’

उन्होंने कहा, ‘मैच अभ्यास बेहतरीन अभ्यास है इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे लिए खुद को व्यस्त करने का अच्छा मौका है। मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं था तो मेरे पास मौका था।’

पहले ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि धवन ने घरेलू टूर्नामेंट के शुरू के कुछ मैचों से हटने का फैसला किया है।

डीडीसीए ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की थी जिसमें ध्रुव शौरी को कप्तान चुना गया जबकि c और नवदीप सैनी को भी टीम में चुना गया है।