×

शिखर धवन की पत्नी और बच्चों के साथ एमिरेट्स एयरलाइंस ने की बदसलूखी

एयरलाइंस कर्मियों ने दुबई में रोका

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 29, 2017 3:42 PM IST

शिखर धवन अपने परिवार के साथ (साभार-शिखर धवन का फेसबुक अकाउंट)
शिखर धवन अपने परिवार के साथ (साभार-शिखर धवन का फेसबुक अकाउंट)

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन टीम इंडिया के साथ द.अफ्रीका पहुंच चुके हैं लेकिन उनकी पत्नी और बच्चे अभी भी दुबई में अटके हुए हैं। खबरों के मुताबिक शिखर धवन के बीवी-बच्चों ने दुबई जाने के लिए मुंबई से उड़ान भरी थी लेकिन एमिरेट्स एयरलाइंस ने उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट में नहीं बैठना दिया। शिखर धवन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शिखर धवन के मुताबिक एयरलाइंस ने उनके बीवी बच्चों से बर्थ सर्टिफेट्स और कुछ और कागजात मांगे, जो कि उनके पास नहीं थे। एयरलाइंस की वजह से शिखर धवन की पत्नी आयशा और बच्चे उस फ्लाइट में नहीं बैठ सके।

शिखर धवन ने ट्वीट कर एमिरेट्स एयरलाइंस को गैर पेशेवर करार दिया और उनके बारे में लिखा, ‘एमिरेट्स एयरलाइंस बिलकुल गैर पेशेवर है। मैं अपने बच्चों के साथ द.अफ्रीका जा रहा था लेकिन दुबई में उन्हें रोक दिया गया। उनसे बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे कागजात मांगे गए जो मेरे बच्चों के पास नहीं थे। मेरा परिवार दुबई एयरपोर्ट पर कागजाग का इंतजार कर रहा है। एमिरेट्स को ये बात पहले क्यों याद नहीं आई जब हम मुंबई से विमान में बैठे थे। एमिरेट्स का एक कर्मचारी बिना मतलब गुस्सैल रवैये में बात कर रहा था।’

 

शिखर धवन के लिए बुरी खबर
वैसे एक खबरये भी है कि शिखर धवन के टखने में चोट है और उनका केपटाउन टेस्ट में खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाते वक्त शिखर धवन के बाएं टखने में पट्टियां बंधी थी और उनका एमआरआई और स्कैन भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट की रिपोर्ट के बाद ही शिखर धवन पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे।