- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shikhar Dhawan’s wife undergoes successful surgery; thanks fans for prayers
शिखर धवन के घर में लौटी खुशियां, पत्नी का ऑपरेशन रहा सफल
शिखर धवन चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
Published On Sep 24, 2017, 10:22 AM IST
Last UpdatedSep 24, 2017, 10:22 AM IST

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में व्यक्तिगत कारणों के चलते शामिल नहीं हुए। रविवार को खेले गए पहले वनडे के एक दिन पहले ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। उन्होंने बाद में बताया कि उन्हें अपनी पत्नी आयशा के साथ रहना है क्योंकि वह बीमार है।
दो दिन पहले धवन ने आयशा के साथ फोटो भी पोस्ट की थी और लिखा कि उसकी सर्जरी कुछ दिनों में होने वाली है। इसके बाद धवन के चाहने वालों ने उनकी पत्नी की सर्जरी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं और कहा था कि वे भगवान से प्रार्थना करेंगे कि सर्जरी अच्छी हो। अब शनिवार को उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही और उनकी पत्नी उबर रही है। इंस्टाग्राम में की गई एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की सर्जरी बहुत बढ़िया हुई। उन्होंने उन सभी का शुक्रियाअदा किया जिन्होंने उनकी पत्नी के लिए दुआएं की।
उन्होंने लिखा, “भगवान की कृपा से मेरी पत्नी आयशा का ऑपरेशन बहुत बढ़िया हुआ। वह अब ठीक हो रही हैं। आप सभी को आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।” [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे: इंदौर वनडे में महेंद्र सिंह धोनी पूरी करेंगे 100वीं स्टंपिंग]
धवन चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। टीम इंडिया इंदौर वनडे के बाद बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम की घोषणा करेगी। इसके बाद टी20 सीरीज भी होगी जिसमें भी धवन खेलने के लिए तैयार हैं। धवन की गैरमौजूदगी में अभी अजिंक्य रहाणे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। चूंकि, उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। ऐसे में क्या धवन के आने के बाद उन्हें अंतिम एकादश से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।