Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 23, 2026 10:43 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सुपर 8 का चौथा मैच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजी पर खूब आक्रमण किया. कैरेबियाई टीम ने छह विकेट पर 254 रन का स्कोर बनाया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 260 का स्कोर बनाया था.
इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने कमाल कर दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कमाल की पारी खेली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे कम गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले खिलाड़ी बन गए. 28 साल के इस बल्लेबाज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कॉटलैंड में 23 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 34 गेंद पर 7 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 85 रन बनाए.

जिम्बाब्वे के तशिंगा मुसिकेवा ने उन्हें दो बार जीवनदान दिया. पहली बार जब वह 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरी बार 70 रन बना चुके थे. जिम्बाब्वे को ये गलतियां बहुत भारी पड़ीं.
हेटमायर की यह फिफ्टी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का भी संयुक्त रूप से सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. उन्होंने ऐडन मार्करम और दासुन शनाका की बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बल्लेबाज ने भी 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था.
The quickest half-century by a West Indian batter in the ICC Men's #T20WorldCup. Wankhede witness a piece of history! ✨
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 23, 2026
Shimron Hetmyer put on a power-hitting masterclass tonight. 🙌
ICC Men's #T20WorldCup | SUPER 8 | #ZIMvWI | LIVE NOW 👉 https://t.co/vCrA64jJ8c pic.twitter.com/ja06mL4sOw
बाएं हाथ के इस बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के खिलाफ खास तौर पर आक्रामक प्रदर्शन किया. उन्होंने स्पिनर्स की 17 गेंदों पर 56 रन बनाए. इसमें दो चौके और सात छक्के शामिल रहे. वहीं पेसर्स के खिलाफ 17 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 29 रन बनाए. इसमें पांच चौके रहे. यानी उन्होंने अपनी पारी का एक भी छक्का पेसर्स के खिलाफ नहीं लगाया. तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट 170.6 का रहा. वहीं स्पिनर्स के खिलाफ यह स्ट्राइक-रेट 329.4 का था.
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के स्लॉट में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने खूब गेंदबाजी की. हेटमायर ने ऑन साइड पर 22 गेंद पर 290.9 के स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए. वहीं ऑफ साइड पर 10 गेंदों पर 21 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट ऑफ साइड के शॉट्स पर 210.0 का रहा.
Shimron Hetmyer is unstoppable tonight as he smashes the fastest 50 for West Indies in ICC Men’s T20 World Cups. 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 23, 2026
ICC Men's #T20WorldCup | SUPER 8 | #ZIMvWI | LIVE NOW 👉 https://t.co/vCrA64jJ8c pic.twitter.com/CGfYch4jjC
6 – साउथ अफ्रीका
4 – भारत
4 – वेस्टइंडीज
3 – इंग्लैंड
3 – श्रीलंका
17* – शिमरॉन हेटमायर (2026)
17 – निकोलस पूरन (2024)
16 – क्रिस गेल (2012)
16 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
