गेल ने बताया उनके बाद कौन होगा विंडीज क्रिकेट का अगला स्‍टार बल्‍लेबाज..

वेस्टइंडीज को गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत का सामना करना है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 26, 2019, 11:10 PM IST

Published On Jun 26, 2019, 11:10 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2019, 11:10 PM IST

Chris Gayle AFP

Chris Gayle (File Photo) @ AFP

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भारत की होम सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। उनका मानना है कि भविष्‍य में निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमेयर जैसे खिलाड़ी टीम में उनकी जैसी भूमिका अदा कर सकते हैं।

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी की विराट से तुलना पर गेंदबाजी कोच भरन अरण ने दिया जवाब..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्‍व कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान गेल से जब पूछा गया कि वह विंडीज क्रिकेट में अगला बड़ा सितारा किसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, “निकोलस पूरन काफी खतरनाक युवा खिलाड़ी हैं, मेरा विश्वास कीजिए। मुझे पूरन के काम की तारीफ करनी होगी। यह एक युवा खिलाड़ी के लिए अच्छी बात है कि वह अभी टीम में आया और आगे जाकर विश्व का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।”

गेल ने शाई होप की भी सराहना करते हुए कहा, “होप भी निश्चित तौर पर बेहतरीन हैं। विंडीज क्रिकेट में वह बड़ा रोल अदा करेंगे। वह भविष्य में कप्तान भी हो सकते हैं।”
गेल ने कहा कि पूरन, होप और शिमरोन हेटमायेर के रहते विंडीज का भविष्य उज्जवल लगता है। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर बिना किसी शंका के वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। यह पूरन और हेटमायेर जैसे युवा खिलाड़ियों पर है कि वह अपने आप पर विश्वास करें।”

पढ़ें:- जर्सी विवाद में टीम मैनेजमेंट ने दी प्रतिक्रिया, कहा..

टेस्‍ट में 2 तिहरे और विश्‍व कप 2015 में दोहरा शतक सबसे बड़ी उपलब्‍धि

गेल ने कहा मैं करियर में टेस्ट में लगाए गए दो तिहरे शतक और 2015 विश्व कप में लगाया गया दोहरा शतक सबसे ऊपर स्थान रखते हैं। गेल ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक निश्चित तौर पर मेरे करियर में सबसे ऊपर रहेंगे, साथ ही विश्व कप में दोहरा शतक भी, लेकिन इसके अलावा भी काफी कुछ है। ईमानदारी से कहूं तो बहुत लंबी सूची है लेकिन अभी मैं यहीं तक सीमित रहूंगा।”

‘मैंने हर पल का तुत्‍फ उठाया’

गेल भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं। गेल ने कहा, “मैंने वेस्टइंडीज के लिए खेलने के हर पल का लुत्फ उठाया। जैसा कि मैंने कहा, यहां अंत नहीं है। मेरे पास अभी कुछ और मैच हैं। शायद एक और सीरीज.. कौन जानता है, देखते हैं क्या होता है।”

पढ़ें: तेंदुलकर ने शमी की जगह भुवी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “मेरे करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए। मुझे यह कहना होगा कि मैंने हर पल का लुत्फ उठाया। हमने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन पल बिताए।” गेल ने 1999 में वनडे में और 2000 में टेस्ट में डेब्‍यू किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 18,000 रन बनाए हैं। खुद को यूनिवर्स बॉस कहने वाले गेल ने कहा, “मैं बिना किसी शक के महान खिलाड़ियों के साथ खड़ा हू्ं।”

Editor's Pick